'मुझे कॉल…', अबरार अहमद मामले में कूदे ललित मोदी, SRH की मालकिन Kavya Maran के लिए लिखा ये खास मैसेज
द हंड्रेड लीग में काव्या मारन की टीम 'सनराइजर्स लीड्स' द्वारा पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद को साइन करने पर भारत में भारी विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय ...और पढ़ें

अबरार अहमद मामले में कूदे ललित मोदी
HighLights
अबरार अहमद को द हंड्रेड लीग के लिए सनराइजर्स लीड्स ने किया साइन
सनराइजर्स लीड्स द्वारा अबरार अहमद को खरीदे जाने के फैसले से फैंस नाखुश
ललित मोदी ने अबरार अहमद मामले में काव्या मारन को दिया खास मैसेज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 'द हंड्रेड' (The Hundred) लीग के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन की टीम 'सनराइजर्स लीड्स' द्वारा पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद को साइन किए जाने के बाद भारत में सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखी जा रही है।
इस मामले में अब आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी भी कूद पड़े हैं और उन्होंने काव्या मारन को एक खास मैसेज भेजा है।
क्या है पूरा विवाद?
लंदन में आयोजित 'द हंड्रेड' के पहले मेंस ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 1,90,000 पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा। चूंकि सनराइजर्स लीड्स का मालिकाना हक उसी ग्रुप के पास है जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को चलाता है, इसलिए भारतीय फैंस इस फैसले से नाराज हो गए।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के कारण साल 2008 के बाद से कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहा है। ऐसे में आईपीएल से जुड़ी किसी फ्रेंचाइजी द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी पर निवेश करना फैंस को पसंद नहीं आया।
ललित मोदी ने काव्या मारन को क्या कहा?
विवाद बढ़ता देख ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर बिना किसी का नाम लिए एक पोस्ट शेयर किया, जो सीधे तौर पर काव्या मारन और उनकी टीम की ओर इशारा था। ललित मोदी ने लिखा,
खबरें और भी
"जब फैंस पहले से ही गुस्से में हों, तब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 2.34 करोड़ रुपये का निवेश करना? मैं 'छवि को मैनेज करने और साम्राज्य बनाने के बारे में थोड़ा-बहुत जानता हूं। मुझे कॉल करें।"
ललित मोदी का ये तंज साफ तौर पर ये बता रहा है कि उन्हें लगता है कि फ्रेंचाइजी ने ब्रांड की छवि और फैंस की भावनाओं को समझने में गलती की है।
Controversy over #players has hit @thehundred with the @sunrisersleeds pic.twitter.com/xBgnmwcgf4
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) March 16, 2026
सुनील गावस्कर और बाकी दिग्गजों की राय
ये विवाद केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस तरह साइन करना अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की मदद करने जैसा है। उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत दो धड़ों में बंट गया है। जहां कुछ लोग गावस्कर का समर्थन कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने इसकी निंदा की है।
भारी विरोध के बीच सनराइजर्स लीड्स के कोच डेनियल विटोरी ने इस फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अबरार को पूरी तरह से खेल के आधार पर चुना गया है और वह एक बेहतरीन स्पिनर हैं। वहीं, अबरार अहमद के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे इस शोर-शराबे से परेशान नहीं हैं और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं।