Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या यही है टीम इंडिया का अगला 'विराट'? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर ललित मोदी का सबसे बड़ा दावा

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 09:19 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट हमेशा से प्रतिभाओं की नर्सरी रहा है। हमारे देश के मैदानों में हर दिन कोई न कोई स्‍टार का पौधा उगता है। पुष्पित और पल्लवित होता है। ...और पढ़ें

    आईपीएल में 200 रन बना चुके वैभव।

    आईपीएल में 200 रन बना चुके वैभव।

    HighLights

    1. IPL 2026 में तबाही मचा रहे वैभव 

    2. 5 मुकाबलों में बना चुके 200 रन

    3. अब तक 2 अर्धशतक भी लगाए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट हमेशा से प्रतिभाओं की नर्सरी रहा है। हमारे देश के मैदानों में हर दिन कोई न कोई स्‍टार का पौधा उगता है। पुष्पित और पल्लवित होता है। अंत में अपने प्रदर्शन से पूरे देख को महका देता है।

    क्रिकेट यहां सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक गहरी भावना है। भारत में इन दिनों आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है। इसमें युवा वैभव सूर्यवंशी एक से बड़े एक पारियां खेल रह हैं। इन्‍हें देखकर क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भी दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हैं।

    15 साल के हैं वैभव

    महज 15 साल के वैभव की प्रतिभा इतनी अद्भुत है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी भी उनके मुरीद हो गए हैं और उन्होंने इस खिलाड़ी को लेकर एक बेहद रोमांचक भविष्यवाणी की है। ललित मोदी का दृढ़ विश्वास है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का सबसे प्रमुख चेहरा बनेंगे।

    मोदी ने शेयर किया अनुभव

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के पॉडकास्ट 'द ओवरलैप क्रिकेट' में मोदी ने अपना वह अनुभव शेयर किया, जब उन्होंने पहली बार इस युवा खिलाड़ी को मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए देखा था। वैभव के खेलने के बेखौफ अंदाज और उनके चेहरे पर झलकने वाले गजब के आत्मविश्वास को देखकर मोदी पूरी तरह से स्तब्ध रह गए थे। उन्होंने कहा कि इस लड़के के अंदर भविष्य का क्रिकेटिंग सुपरस्टार बनने की पूरी काबिलियत मौजूद है।

    खबरें और भी

    मेरा बेटा 14 साल का है

    ललित मोदी ने कहा, "महज 14 साल! मेरा अपना बेटा भी 14 साल का है। जब मैंने इस बच्चे को इतनी समझ और परिपक्वता के साथ खेलते देखा, तो मुझे अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। मुझे लगा जैसे मैं कोई सपना देख रहा हूं।"

    अपनी शंका को दूर करने के लिए मोदी तुरंत इंटरनेट पर गए और इस बच्चे की उम्र के बारे में गूगल पर सर्च करने लगे। उन्होंने अपने करीबियों को मैसेज करके पूछा कि क्या वाकई यह सच है या कोई मनगढ़ंत कहानी है। लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता चली, तो वह दंग रह गए। इस छोटे से लड़के ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को काफी पीछे छोड़ दिया था।

    आईपीएल में मचा रहे तबाही

    • वैभव इन दिनों आईपीएल 2026 खेलने में व्‍यस्‍त हैं।
    • उन्‍होंने 19वें सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं और 5 पारियों में 200 रन बनाए हैं।
    • वैभव 40.00 की औसत और 263.16 की रही है।
    • वह लीग में 18 चौके और इतने ही छक्‍के लगा चुके हैं।
    • मौजूदा सीजन में वैभव ने 2 फिफ्टी लगाई हैं।
    • चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ उन्‍होंने 52 और आरसीबी के विरुद्ध 78 रन की पारी खेली थी।
    • वह जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्‍वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों पर भी खुलकर प्रहार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL में बिहारी ब्रिगेड का धमाका: इशान का जलवा, वैभव का तूफान, साकिब की रफ्तार से हिला मैदान

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Cap List: विराट कोहली ने SRH के क्लासेन से छिनी ऑरेंज कैप, वैभव ने झेला तगड़ा नुकसान