Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कोलकाता नाइटराइडर्स ने मेरा साथ नहीं दिया', बांग्‍लादेश के स्‍टार क्रिकेटर ने फ्रेंचाइजी पर जमकर निकाली भड़ास

    Updated: Mon, 18 May 2026 01:51 PM (GMT+05:30)

    बांग्‍लादेश के स्‍टार क्रिकेटर ने अपने आईपीएल कार्यकाल के दौरान कम समर्थन मिलने के कारण कोलकाता नाइटराइडर्स की कड़ी आलोचना की है। ...और पढ़ें

    लिटन दास

    लिटन दास

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश के विकेटकीपर बल्‍लेबाज लिटन दास ने अपने छोटे आईपीएल करियर में निराशाजनक कार्यकाल के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स को दोषी ठहराया है। लिटन दास ने आईपीएल 2023 सीजन में केकेआर का प्रतिनिधित्‍व किया था। उन्‍होंने दावा किया कि फ्रेंचाइजी की तरफ से पर्याप्‍त समर्थन नहीं मिला।

    लिटन दास ने बांग्‍लादेश क्रिकेट के चार चोका पॉडकास्‍ट में बातचीत करते हुए बताया कि उन्‍हें कभी केकेआर का हिस्‍सा होने का एहसास नहीं हुआ। दास ने कहा, 'मुझे लगा कि केकेआर को कभी मेरी जरूरत नहीं थी। मेरी उम्‍मीद के मुताबिक टीम से मुझे समर्थन नहीं मिला।'

    डेब्‍यू की अजब कहानी

    बांग्‍लादेश के स्‍टार क्रिकेटर ने बताया कि उन्‍हें अंतिम समय में बताया गया कि डेब्‍यू कराया जा रहा है, जिसकी तैयारी करने का पर्याप्‍त समय तक नहीं मिला। दास ने कहा, 'आमतौर पर एक खिलाड़ी को मैच के एक दिन पहले पता चल जाता है कि प्‍लेइंग 11 में जगह मिलने वाली है। मैं दो मैचों में बाहर बैठा और मुझे लेकर किसी प्रकार की बातचीत नहीं हुई।'

    बांग्‍लादेशी क्रिकेटर ने आगे कहा, 'अचानक रात 11 बजे, मुझे संदेश मिला- आप खेल रहे हैं।' मेरे अंदर जो भी ऊर्जा थी, उसके रहते तैयारी करने की पूरी कोशिश की। क्रिकेट में कभी चीजें आपके पक्ष में होती है और कभी नहीं। वो दिन मेरा नहीं था।'

    खबरें और भी

    लिटन दास का एकमात्र आईपीएल मैच

    याद दिला दें कि लिटन दास को केकेआर ने उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा था। उम्‍मीदें थी कि दास टीम की बल्‍लेबाजी को मजबूत करेंगे और विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, उनका आईपीएल करियर केवल एक मैच तक सीमित रहा। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ दास को मौका मिला, जहां उन्‍होंने चार गेंदों में चार रन बनाए।

    दास का विकेटकीपिंग में भी प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा क्‍योंकि उन्‍होंने स्‍टंपिंग के दो मौके गंवाए। केकेआर को इस मुकाबले में शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उन्‍हें दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला। पारिवारिक कारणों से दास अपने घर जल्‍दी लौट गए थे। केकेआर की टीम का प्रदर्शन 2023 सीजन में अच्‍छा नहीं रहा। वो सातवें स्‍थान पर रही।

    यह भी पढ़ें- वरुण चक्रवर्ती को लेकर KKR और BCCI आमने-सामने! क्या है पूरा मामला?

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: 18 करोड़ पानी में गए! डेब्यू मैच में ही KKR को ले डूबा ये खिलाड़ी; 11 मैच बाद मिला था चांस