Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वरुण चक्रवर्ती को लेकर KKR और BCCI आमने-सामने! क्या है पूरा मामला?

    Updated: Sun, 17 May 2026 08:18 PM (IST)

    आईपीएल मैच में वरुण चक्रवर्ती ने हैमिस्ट्रिंग हेयरलाइन फ्रैक्चर के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी की, जिससे भारतीय टीम और बीसीसीआई में चि ...और पढ़ें

    वरुण चक्रवर्ती

    वरुण चक्रवर्ती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली। 'देश बनाम क्लब' की बहस एक बार फिर से शुरू हो गई है। शनिवार को आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए वरुण चक्रवर्ती ने अपने कोटे के पूरे ओवर फेंके, जबकि भारत के इस शीर्ष टी-20 स्पिनर के पैर में हैमिस्ट्रिंग हेयरलाइन फ्रैक्चर था और उन्हें आराम की जरूरत थी।

    वरुण को दर्द में लंगड़ाते हुए और गेंदबाजी जारी रखते हुए देखना भारतीय टीम से जुड़े लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आया है। खासकर तब, जब अगले महीने डबलिन और इंग्लैंड के अलग-अलग हिस्सों में देश को सात टी-20 मैच खेलने हैं। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मुझे पक्के तौर पर पता है कि केकेआर के फिजियो, भारतीस टीम के फिजियो (कमलेश जैन) के संपर्क में हैं।

    वरुण चक्रवर्ती के पैर में चोट

    केकेआर की तरफ से बीसीसीआई को यह जानकारी दी गई है कि पिछले मैच में बाउंड्री बचाने की कोशिश में वरुण के बाएं पैर में चोट लग गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि उनके पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। मेरा मानना है कि बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ी होने के नाते उनकी फिटनेस सबसे ज्यादा जरूरी है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम को इस मामले में दखल देना चाहिए।

    कोलकाता ने की जल्दबाजी

    जैन से यह पूछा जा सकता है कि केकेआर की मेडिकल टीम ने इस बारे में क्या जानकारी दी थी। अफगानिस्तान के विरुद्ध होने वाली घरेलू सीरीज में टी-20 मैच शामिल नहीं हैं, फिर भी यह सवाल बना हुआ है कि अगर फ्रेंचाइजी की इस जल्दबाजी की वजह से वरुण की चोट और बढ़ जाती है, तो क्या 26 जून से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले उनके पास ठीक होने के लिए पर्याप्त समय होगा।

    खबरें और भी

    अब यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जब वरुण को रन-अप पर वापस जाते समय साफ तौर पर परेशानी हो रही थी, तो उन्होंने खुद गेंदबाजी करना बंद क्यों नहीं किया। उन्होंने अपने चार ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 47 रन लुटा दिए और सिर्फ तीन डॉट बाल ही फेंक पाए।

    यह भी पढ़ें- 'IPL 2026 के मैच दर्शकों के बिना कराओ...', पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच CTI ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

    यह भी पढ़ें- PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पाकिस्तानी टीम को छोड़ा पीछे