विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पाकिस्तानी टीम को छोड़ा पीछे

Published: Sun, 17 May 2026 06:07 PM (IST)

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बेंगलुरु ने पंजाब के खिलाफ ...और पढ़ें

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए पंजाब के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पीबीकेएस के नाम टी20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड जुड़ा है, जो इससे पहले एक पाकिस्तानी टीम के नाम पर दर्ज था। अब पंजाब का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

बेंगलुरु ने धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया। टीम ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 222 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके साथ ही पंजाब के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। पंजाब अब टी20 के किसी एक टूर्नामेंट में एक सीजन में सबसे अधिक बार 200 रन बनवाने वाली टीम बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी टीम के नाम पर दर्ज था।

पंजाब किंग्स के नाम पर शर्मनाक रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु ने 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ आईपीएल 2026 में उनके खिलाफ 9वीं बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बना है। पंजाब अब दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिनके खिलाफ किसी टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे अधिक बार 200 का स्कोर बना है। पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान की सदर्न पंजाब के नाम पर दर्ज था, जिनके खिलाफ नेशनल टी20 कप 2020/21 के सीजन में 8 बार 200 का स्कोर बना था।

मेंस टूर्नामेंट के एक सीजन में किसी टीम के खिलाफ 200+ का स्कोर-

  • पंजाब किंग्स - 9 (आईपीएल 2026)
  • सदर्न पंजाब - 8 (नेशनल टी20 कप 2020/21, पाकिस्तान)
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 7 (आईपीएल 2024)
  • राजस्थान रॉयल्स - 7 (आईपीएल 2025)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 7 (आईपीएल 2025)
  • पंजाब किंग्स - 7 (आईपीएल 2025)
  • राजस्थान रॉयल्स - 7 (आईपीएल 2026)

श्रेयस अय्यर के नाम पर भी शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यन के नाम पर भी शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उनकी कप्तानी में सबसे अधिक बार टी20 क्रिकेट में विपक्षी टीम ने 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं। अय्यर की कप्तानी में अब तक 31 बार ऐसा हो चुका है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर फाफ डु प्लेसिस का नाम दर्ज है, जिनकी अगुवाई में 29 बार ऐसा हुआ था।

यह भी पढ़ें- 'IPL 2026 के मैच दर्शकों के बिना कराओ...', पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच CTI ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें- KKR vs GT: टी20 इतिहास में जो नहीं हुआ था वो कर गए गुजरात-कोलकाता के बल्लेबाज, नई रिकॉर्ड बुक की कर दी शुरुआत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।