यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मनु भाकर अब बनेंगी क्रिकेटर! सूर्यकुमार यादव से सीख रही हैं टेक्नीक, खुद किया खुलासा
पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत को दो मेडल दिलाने वाली युवा निशानेबाज मनु भाकर ने सूर्यकुमार यादव से मुलाकात की है। मनु ने सूर्यकुमार यादव से क्रिकेट सीखा ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक-2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर अब क्रिकेटर बनने के मूड में दिख रही हैं। मनु कई खेल खेल चुकी हैं और अब क्रिकेट में हाथ आजमाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए सूर्यकुमार यादव से भी मुलाकात की। मनु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत के टी20 कप्तान से मिलने की जानकारी दी और बताया कि वह मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज से नए खेल का तकनीकी ज्ञान ले रही हैं।
मनु इस समय तीन महीने के ब्रेक पर हैं। पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद उन्होंने ये फैसला किया है। मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल के इंडीविजुअल और मिक्सड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं।
यह भी पढ़ें- मनु भाकर की ख्वाहिश, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली से मिलने की है तमन्ना, उसेन बोल्ट का भी लिया नाम
सूर्यकुमार यादव से मुलाकात
पेरिस से लौटने के बाद मनु ब्रेक पर हैं और इस समय का भरपूर उपयोग कर रही हैं। उन्होंने भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार से मुलाकात की और इसका फोटो एक्स पर पोस्ट किया। इस फोटो के साथ मनु ने लिखा, "भारत के मिस्टर 360 डिग्री से मिलकर नए खेल की तकनीक सीखीं।" इस फोटो में सूर्यकुमार अपने हाथों से बंदूक का पोज बनाए हुए हैं तो वहीं मनु बैट पकड़ने का।
Learning techniques of a new sport with the Mr. 360 of India! @surya_14kumar 💪 pic.twitter.com/nWVrwxWYqy
— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) August 25, 2024
कई खेल खेल चुकी हैं मनु
मनु बेशक निशानेबाज हैं, लेकिन इस खेल को अपनाने से पहले उन्होंने कई और खेलों में किस्मत आजमाई थी। मनु ने निशानेबाजी से पहले मार्शल आर्ट्स, जूडो, मुक्केबाजी जैसे खेल खेले हैं। हालांकि, बाद में उन्हें निशानेबाजी काफी पसंद आ गई और वह इस खेल में रम गईं।