PSL के पहले ही मैच में हुआ विवाद, हैरान रह गए मार्नस लाबुशेन; विश्व क्रिकेट में हो रही है पाकिस्तान की फजीहत
पाकिस्तान सुपर लीग के पहले ही मैच में कुछ ऐसा हो गया जिससे विवाद खड़ा हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन इस बात से हैरान हैं और उन्होंने मैदानी ...और पढ़ें
HighLights
पीएसएल-2026 के पहले ही मैच में हो गया विवाद
मार्नस लाबुशेन ने अंपायर से की शिकायत
हैदराबाद किंग्समेन कै कप्तान हैं लाबुशेन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का नया सीजन शुक्रवार से ही शुरू हुआ है और पहले ही मैच में विवाद हो गया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हैदराबाद किंग्समेन और मौजूदा विजेता लाहौर कलंदर्स के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में गेंद सफेद की जगह गुलाबी हो गई और इसी को लेकर विवाद हो गया।
हैदराबाद की टीम जब गेंदबाजी कर रही थी तब गेंद सफेद से गुलाबी रंग की हो गई। इसका कारण ये था कि हैदराबाद के खिलाड़ी अपनी जर्सी से गेंद को रब कर रहे थे जो क्रिकेट में काफी आम है। इसी दौरान उनकी जर्सी का रंग गेंद पर आ गया। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया और इसी बात से हैदराबाद के कप्तान मार्नस लाबुशेन हैरान थे।
अंपायर से की शिकायत
लाबुशेन ने इस बात की शिकायत मैदानी अंपायर से की थी, लेकिन कुछ हुआ नहीं। हैरानी की बात ये है कि ऐसा दूसरे ओवर से ही होने लगा था। लाबुशेन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने दूसरे ओवर के बाद अंपायर से इस बात की शिकायत की थी कि ये क्या हो रहा है? गेंद लाल हो चुकी है। ये जरूर ही कपड़ों या कुछ और से हुआ है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।"
लाबुशेन ने उम्मीद जगाई है कि फ्रेंचाइजी के मालिक इस पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा तो देखा है कि बैट से कुछ गेंद पर लग गया हो या पैड से पेंट निकलकर गेंद पर लग गया हो, लेकिन कपड़ों के साथ ऐसा कुछ मैंने पहले कभी नहीं देखा था। मुझे उम्मीद है कि वह लोग अगले कुछ मैचों में इसको सुधारेंगे।"
खबरें और भी
🚨🚨Marnus Labuschagne on the change of ball color
— SheR•ALI (@Sher__Ali) March 26, 2026
"I did say to the umpires after the second over, What’s going on? The ball is red, it must be from the clothes or something like that. I’ve never seen anything like pic.twitter.com/VHSXouHZYx
हैदराबाद का पोस्ट
हैदराबाद की टीम ये मैच तो नहीं जीत सकी, लेकिन मैच के बाद उन्होंने एक मजाकिया पोस्ट किया। लाहौर ने ये मैच 69 रनों से जीत लिया। मैच के बाद हैदराबाद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "विपक्षी टीम को उनका पहला गुलाबी गेंद का मैच जीतने पर बधाई।"
इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर जग हंसाई हो रही है। उसे जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। फैंस फ्रेंचाइजी के मालिक को भी आड़े हाथों ले रहे हैं और कह रहे हैं कि कोई कैसे इतनी खराब क्वालिटी के कपड़े अपनी टीम को दे सकता है।