Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बहुत घटिया फैसला था', मुंबई की हार के बाद हार्दिक पांड्या पर बुरी तरह भड़के रविचंद्रन अश्विन

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 06:06 PM (GMT+05:30)

    मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ...और पढ़ें

    हार्दिक पांड्या

    हार्दिक पांड्या

    HighLights

    1. बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई की 18 रनों से हार

    2. रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पर निकाली भड़ास

    3. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर उठाए सवाल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। आईपीएल 2026 में पहले मैच में जीत के बाद मुंबई लगातार तीन मैच हार चुकी है। एमआई को रविवार को वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पांड्या पर बुरी तरह भड़क गए।

    अश्विन का मानना है कि मुंबई की हार के लिए सिर्फ हार्दिक जिम्मेदार हैं। उन्होंने पांड्या की कप्तानी की खूब आलोचना की। उनका कहना है कि रजत पाटीदार स्पिन के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उनके सामने एमआई के कप्तान द्वारा स्पिन लगाना बहुत ही खराब फैसला था। उन्होंने 2024 के हैदराबाद के खिलाफ एक मैच का उदाहरण दिया और स्टार ऑलराउंडर की कप्तानी के फैसलों पर सवाल उठाए।

    रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या पर साधा निशाना

    अश्विन ने हार्दिक की आलोचना करते हुए कहा, "हैदराबाद बनाम बेंगलुरु मैच के दौरान रजत पाटीदार ने ये साबित कर दिया था कि वे स्पिन के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ये मैच 2024 में हुआ था। इन दोनों बड़े ओवरों में कुछ समानताएं हैं। विराट कोहली ने पहली गेंद खेली और स्ट्राइक पाटीदार को दे दी। इसके बाद वही हुआ, जो उस मैच में हुआ था। वहां पर रजत ने मयंक मार्कंडे के खिलाफ 4 छक्के लगाए थे और यहां पर 3 लगाए हैं।"

    पूर्व दिग्गज स्पिनर ने आगे कहा, "पाटीदार स्पिनरों के खिलाफ बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं। जब वे बल्लेबाजी के लिए आए, तो आपने मार्कंडे को गेंद दे दी। यह कोई समझदारी भरा नहीं बल्कि बेहद घटिया फैसला था। उस समय ये सोचना जरूरी था कि मार्कंडे क्या सोचते हैं। हैदराबाद में पाटीदार ने उनकी जमकर धुनाई की थी और यहां पर भी उन्होंने पहली गेंद से मारा।"

    खबरें और भी

    रजत पाटीदार की पारी

    रजत पाटीदार 11वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। 12वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने गेंद स्पिनर मयंक मार्कंडे को थमा दी और उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़े। आरसीबी के कप्तान ने मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मुकाबले में 20 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। बेंगलुरु ने मैच में 240 रन बनाए और इसके जवाब में मुंबई 222 रन बना सकी। इसी के साथ गत विजेता ने मैच को 18 रनों से अपने नाम कर लिया।

    यह भी पढ़ें- RCB के खिलाफ मैच में फोन इस्तेमाल कर बुरी तरह फंसे राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर, BCCI ने जारी किया नोटिस

    यह भी पढ़ें- गुवाहाटी स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ की हुई चांदी, मेहनत करने का मिला इनाम; जेब में आए लाखों रुपये