Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'लोग चाहते हैं रोहित शर्मा फेल हो जाएं', पूर्व भारतीय क्रिकेटर को आया भयानक गुस्सा; हिटमैन के आलोचकों की लगाई जमकर क्लास

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 03:57 PM (IST)

    भारत के पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा की आलोचना करने वालों की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा

    HighLights

    1. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया अर्धशतक

    2. पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की

    3. रोहित की आलोचना करने वालों को दिया करारा जवाब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का कहना है कि समझ में नहीं आता है कि आखिर लोग क्यों चाहते हैं कि रोहित शर्मा फेल हो जाएं। उन्होंने रोहित की जमकर तारीफ की है और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में उनकी पारी को भी सराहा है। रोहित ने अफगानी टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। हालांकि, हिटमैन शतक लगाने से चूक गए।

    अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो मैचों में रोहित शर्मा बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे। इसके बाद उनको लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। ऐसी चर्चा होने लगी थी कि रोहित वर्ल्ड कप 2027 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, रोहित ने तीसरे वनडे में वापसी की और 79 रनों की पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। अब कैफ ने भी शर्मा की आलोचना करने वालों को जमकर लताड़ लगाई है।

    मोहम्मद कैफ ने रोहित शर्मा के आलोचकों को दिया करार जवाब

    पूर्व भारतीय क्रिकेट ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "मुझे ये समझ में नहीं आता है कि आखिर लोग रोहित शर्मा को असफल होते हुए क्यों देखना चाहते हैं। उन्होंने जिस तरह से सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया है, वो सराहनीय है। रोहित ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाए। अब अफगानिस्तान के खिलाफ 79 रन बनाए हैं। कुछ कम स्कोर उनकी प्रतिभा को कम नहीं कर सकते। एक क्रिकेट फैन होने के नाते मेरी यही कामना है कि वे विश्व कप 2027 तक अपनी फॉर्म को बरकरार रखें। भारत को रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के अनुभव की जरूरत है।"

    पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। उनकी फिटनेस को लेकर भी सवाल रहे हैं। हालांकि, 39 वर्षीय बल्लेबाज ने तीसरे वनडे मैच में अपनी बल्लेबाजी से सभी को करार जवाब दिया है। इससे पहले दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी।

    खबरें और भी

    इंग्लैंड सीरीज में भी नजर आएंगे रोहित

    इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। इस सीरीज में रोहित शर्मा का नाम शामिल है। तो वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, स्‍टार प्‍लेयर 4 दिन पहले हुआ बाहर

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: एक सीरीज के बाद ही टीम इंडिया से बाहर कर दिए गए ये खिलाड़ी, शतक जमाने वाले को भी मिली निराशा