Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तुम मुझे ड्रॉप करो', रोहित शर्मा ने कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर अजीत अगरकर को दी खुली चुनौती

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:07 PM (IST)

    रोहित शर्मा को लेकर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद ऐसी खबरें, आई थी कि वे संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, रोहित ने लॉर्ड्स में शतक लगा दिया था। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा-गौतम गंभीर

    रोहित शर्मा-गौतम गंभीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को जब-जब कम आंका गया है, उन्होंने पलटवार किया है। इसका उदाहरण इंग्लैंड दौरे पर भी देखने को मिला। रोहित को लेकर लगातार रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि वे वर्ल्ड कप 2027 में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2025 में भी रोहित पहले दो मैच में फ्लॉप हो गए थे। इसके बाद उनके संन्यास की खबरें सामने आने लगी थी।

    रोहित ने आखिरी मैच में शतक लगाया और संन्यास की खबरें ठंडी पड़ गई। वनडे फॉर्मेट खेलने वाले रोहित के लिए न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की सीरीज कुछ खास नहीं रही। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैच में रोहित रन नहीं बना सके। फिर क्या था, एक बार फिर से खबरें सामने आई कि शर्मा के लिए लॉर्ड्स वनडे आखिरी मैच साबित हो सकता है। रोहित ने यहां भी वापसी की और शतक ठोक दिया।

    रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में लगाया था शतक

    रोहित ने लॉर्ड्स में 138 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने खुद रिटायरमेंट की खबरों का खंडन कर दिया। इसको लेकर भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि रोहित को जब सही लगेगा, तो वे खुद हट जाएंगे। पूर्व क्रिकेटर ने टी20 और टेस्ट का भी उदाहरण दिया, जहां 39 वर्षीय ने खुद ही संन्यास का एलान कर दिया था।

    कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, दो बार उन्होंने खुद फैसला किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद वे फॉर्मेट से हट गए। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी को मौका देने का समय आ गया है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान उनसे रन नहीं बने, तो उन्होंने खुद ही संन्यास का एलान कर दिया। वो फैसले उन्होंने खुद लिए थे। हालांकि, इस बार रोहित शर्मा कहते दिख रहे हैं कि 'तुम मुझे ड्रॉप कर दो। भले ही ये मेरे लिए अपमानजनक होगा लेकिन तुम फैसला लो।' मुझे अब यही स्थिति लगती है।"

    खबरें और भी

    मोहम्मद कैफ ने की देवजीत सैकिया की तारीफ

    रोहित के संन्यास की अफवाहें, जब तेज हुई, तो बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को बयान देना पड़ा। उन्होंने इसका खंडन किया। उनकी तारीफ करते हुए कैफ ने कहा, "रोहित शर्मा को अब अपना गेम खेलने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। बीसीसीआई के एक बयान से सब कुछ पक्का हो गया। अगर ऐसा नहीं होता, तो और भी अंदाजे लगते और अफवाहें फैलती।"

    यह भी पढ़ें- World Cup 2027 के क्वालीफायर मैचों की डेट आई सामने, विश्व कप में सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाएगी वेस्टइंडीज?

    यह भी पढ़ें- 'आप पहले पानी पिलाओ', वैभव सूर्यवंशी के साथ गौतम गंभीर के बर्ताव को लेकर भड़का पूर्व भारतीय दिग्गज