विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरा क्या लेना देना', मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर किया सवाल तो भन्ना गया अफगानी क्रिकेटर

Published: Mon, 12 Jan 2026 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jan 2026 05:12 PM (IST)

मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर किए जाने के मामले में जब एक रिपोर्टर ने अफगानिस्तान के क्रिकेटर से सवाल ...और पढ़ें

मुस्तफिजुर रहमान के सवाल पर गुस्सा हुआ अफगानी क्रिकेटर

मुस्तफिजुर रहमान के सवाल पर गुस्सा हुआ अफगानी क्रिकेटर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेल रहे अफगानिस्तान के क्रिकेटर से जब बीसीसीआई द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने को लेकर सवाल किया गया तो वह गुस्सा हो गए और उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली। अफगानिस्तान का ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि उसके सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी हैं। नबी इस समय बीपीएल में नौखाली एक्सप्रेस के लिए खेल रहे हैं।

बीसीसीआई ने बांग्लादेश में हिंदुओे के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में बने माहौल के बाद रहमान को आईपीएल-2026 से बाहर कर दिया था। वह इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले थे जिसने उन्हें नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। भारत में कोलकाता फ्रेंचाइजी और उसके मालिक शाहरुख खान का रहमान को खरीदने के कारण विरोध हो रहा था। इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने ये फैसला किया।

'मुझे क्या लेना देना'

बीपीएल में खेल रहे नबी से नौखली और ढाका कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रिपोर्टर ने इस मामले में उनका पक्ष जानना चाहा तो अफगानिस्तान का ये ऑलराउंडर गुस्सा हो गया। उन्होंने कहा, "इसका मेरे से क्या लेना देना भाई? मेरा मुस्तफिजुर से क्या काम है? पॉलिटिक्स में क्या काम है मेरा? आप जिस तरह का सवाल पूछ रहे हैं वो मेरे से संबंधित नहीं है।"

बांग्लादेश में गुस्सा

रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) में भी गुस्सा है और इसी कारण उन्होंने अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप-2026 मैच भारत के बजाए श्रीलंका में आयोजित कराने को लेकर आईसीसी की दरवाजा खटखटाया है। सात फरवरी से आठ मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप-2026 खेला जाना है। इस बीच पाकिस्तान ने कहा है कि वह बांग्लादेश के मैच अपने यहां आयोजित करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें- T20 WC: करोड़ों का नुकसान… भारत से पंगा लेना बांग्लादेश को पड़ा भारी; एक झटके में खत्म हुई स्पॉन्सरशिप!

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने खटखटाया ICC का दरवाजा, बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी के लिए पेश की दावेदारी