Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उसकी बात करना ही फिजूल है', रावलपिंडी की लगातार 8 हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने मोहम्मद रिजवान का उड़ाया मजाक

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 10:25 PM (IST)

    मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडीज को पीएसएल 2026 में लगातार 8 हार मिली हैं, जिससे टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। इस खराब प्रदर्शन पर ...और पढ़ें

    मोहम्मद रिजवान

    मोहम्मद रिजवान

    HighLights

    1. रावलपिंडीज को पीएसएल 2026 में लगातार 8 हार मिलीं

    2. मोहम्मद यूसुफ ने रिजवान के प्रदर्शन पर तंज कसा

    3. यूसुफ ने रावलपिंडीज के कोच पर भी सवाल उठाए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर (PSL) 2026 में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडीज को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम अब तक लीग में जीत का खाता भी नहीं खोल सकी है। टीम के संघर्ष को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने रिजवान का मजाक उड़ाया है। यूसुफ रिजवान की टीम से बेहद गुस्से में दिखाई दिए।

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने इस दौरान रिजवान का मजाक उड़ाया। उनका कहना था कि रिजवान और उनकी टीम की बात करना फिजूल है। बता दें कि रिजवान सिर्फ कप्तान के तौर पर ही नहीं बल्कि पीएसएल 2026 में बल्लेबाज के तौर पर भी फ्लॉप रहे हैं। वे अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हैं लेकिन अब तक एक भी मैच जिताऊ पारी नहीं खेल सके हैं। रिजवान ओपनिंग करने को लेकर भी ट्रोल हुए हैं।

    मोहम्मद यूसुफ ने उड़ाया रिजवान का मजाक

    पाकिस्तान के चैनल समा टीवी पर बात करते हुए यूसुफ नाराज दिखे। उनका गुस्सा साफ दिख रहा था। हालांकि, उनका कहना था कि रिजवान पाकिस्तान के लिए नहीं खेल रहे हैं और इस वजह से गुस्सा करने वाली बात नहीं है। रावलपिंडीज का नाम सुनते ही वे गुस्से में आ गए। उन्होंने कहा, "उसकी बात करना फिजूल है, चलें आगे चलते हैं।" इस पर होस्ट ने पूछा कि क्या ये उनकी नाराजगी है? पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने जवाब दिया कि इस समय रिजवान लीग क्रिकेट खेल रहे हैं। इसमें गुस्सा होने वाली बात नहीं है। वे पाकिस्तान के लिए नहीं लीग क्रिकेट खेल रहे हैं।

    यूसुफ ने रावलपिंडी के कोच पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि इनके कोच ने क्रिकेट खेली है या नहीं। इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। वो हमेशा इनके साथ होता है। अब्दुल रहमान रावलपिंडी के कोच हैं और उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेली है या नहीं ये भी नहीं पता। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का मानना है कि उनके कोच के पास क्रिकेट की कोई जानकारी नहीं है।

    खबरें और भी

    रावलपिंडीज की लगातार 8 हार

    पीएसएल 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दो नई टीमें लीग में जोड़ी थी। इसमें रावलपिंडी और हैदराबाद किंग्समेन की टीम शामिल है। रावलपिंडी अपना पहला सीजन खेल रही है और रिजवान की कप्तानी में टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के अली रजा ने PSL 2026 में गेंदबाजी से मचाया तहलका, हैट्रिक लेकर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- BAN vs NZ 2nd ODI: न्‍यूजीलैंड को हराने के बाद भी बांग्‍लादेश पर गिरी गाज, आईसीसी ने ठोका तगड़ा जुर्माना