Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mohammed Shami ने अपने पसंदीदा भारतीय हेड कोच के नाम का किया खुलासा, राहुल द्रविड़ और गंभीर को नहीं चुना

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:59 PM (IST)

    भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने अपने पसंदीदा हेड कोच के नाम का खुलासा किया। शमी ने राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर को नहीं चुना। ...और पढ़ें

    मोहम्‍मद शमी

    मोहम्‍मद शमी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने अपने पसंदीदा हेड कोच के नाम का खुलासा किया। शमी ने हालांकि, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर को नहीं चुना। बता दें कि शमी इन दिनों भारतीय टीम में वापसी की कवायद में जुटे हुए हैं।

    शमी ने टाइम्‍स नाउ नवभारत को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि उनका पसंदीदा भारतीय हेड कोच कौन है। 35 साल के तेज गेंदबाज से पूछा गया कि रवि शास्‍त्री, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर में से किसे सर्वश्रेष्‍ठ चुनेंगे?

    शमी ने क्‍या कहा

    भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, 'किसी की तुलना करना थोड़ा मुश्किल होगा। मैंने गौती भाई (गौतम गंभीर) के कोच रहते ज्‍यादा नहीं खेला। मैंने राहुल भाई (द्रविड़) और अनिल भाई (कुंबले) के साथ अच्‍छा समय बिताया। मगर इन चारों में से अगर मुझे एक चुनना हो तो मैं रवि शास्‍त्री को चुनूंगा क्‍योंकि उन्‍होंने वो स्‍वतंत्रता और आक्रमकता व फाइटिंग स्पिरिट दिखाई, जो बाहर से भी नजर आती थी।'

    याद दिला दें कि शास्‍त्री 2017 से 2021 तक भारतीय टीम के हेड कोच रहे। उनका कार्यकाल में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया में लगातार दो टेस्‍ट सीरीज जीती। भारत ऑस्‍ट्रेलिया में टेस्‍ट सीरीज जीतने वाला पहला एशियाई देश बना। शास्‍त्री के रहते भारत आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में नंबर-1 पर रहा और डब्‍ल्‍यूटीसी के उद्घाटन संस्‍करण के फाइनल में पहुंचा।

    खबरें और भी

    शमी वापसी को बेताब

    बता दें कि मोहम्‍मद शमी इन दिनों टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे हैं। उन्‍हें सेलेक्‍टर्स लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। शमी ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से कोई अंतरराष्‍ट्रीय मैच नहीं खेला है। तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में वापसी करके बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन राष्‍ट्रीय टीम में चयन को तरस गए हैं।

    2025-26 रणजी ट्रॉफी में शमी ने सात मैचों में 16.72 की औसत से 37 विकेट झटके। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 15 विकेट चटकाए। सैयद मुश्‍ताक अली में शमी ने सात मैचों में 16 विकेट झटके।

    यह भी पढ़ें- अजीत अगरकर ने बुमराह के रिप्‍लेसमेंट का एलान करके मोहम्‍मद शमी को दिया साफ संदेश, तेज गेंदबाज का खत्‍म हुआ करियर?

    यह भी पढ़ें- मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार में सिर्फ एक फर्क है! अश्विन ने स्‍टार पेसर की भारतीय टीम में वापसी के लिए किया दावा