'भारत में तेल की कमी', मोहसीन नकवी ने फिर बेफिजुल बात कहकर उड़वाया अपना मजाक; हर कोई हो जाएगा लोटपोट
पीसीबी चेयरमैन मोहसीन नकवी ने पीएसएल में कम दर्शक संख्या पर सवालों से बचने के लिए भारत में तेल की कमी का दावा किया। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर जमक ...और पढ़ें
-1776182201316_m.webp)
मोहसीन नकवी दिया बेतुका बयान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसीन नकवी ने अपनी इज्जत बचाने के लिए एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद उनके ही देश के लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। नकवी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की किरकिरी से बचने के लिए भारत को कटघरे में खड़ा किया और इसी कारण वह अब लोग उन पर हंस रहे हैं।
नकवी के बयान ने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। पीएसएल में इस समय दर्शक नहीं आ रहे हैं और इसी को लेकर जब एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया तो नकवी ने भारत के नाम ले दिया। उनका जवाब सुन हर कोई हैरान रह गया।
नकवी ने लिया यू-टर्न
नकवी ने पहले अपने बयान में कहा था कि उन्होंने पीएसएल में दर्शकों की एंट्री इसलिए बैन की है क्योंकि इस समय देश में तेल की कमी है जिसका कारण ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध है, लेकिन मंगलवार को नकवी ने अपने बयान को पलट दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तेल की स्थिति सही है, लेकिन भारत में खराब है और वहां पेट्रोल पंप पर लाइनें लगी हुई हैं।
नकवी से जब पूछा गया कि क्या पीएसएल में दर्शकों की वापसी होगी तो उन्होंने कहा, "मैंने आज पीएसएल टीम के मालिकों और टीमों से बात की है। कारची किंग्स ने भी अपील की है। मैं प्रधानमंत्री से बात करूंगा और उनसे दोबारा अपील करूंगा कि जो हो सकता है वो किया जाए, लेकिन हमें समझना होगा कि इस समय विश्व में तेल की कमी की स्थिति क्या है।"
खबरें और भी
उन्होंने कहा, "हम शांति के लिए काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्दी शांति होगी। हमारा स्टांस दूसरा है। भारत में तेल की कमी है। वहां पेट्रेल पंप पर लंबी-लंबी कतारे हैं।"
नकवी हो गए ट्रोल
नकवी का ये बयान जैसे ही सामने आया वैसे ही वह ट्रोल होने लगे। सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया। लोगों का कहना है कि नकवी ने बिना किसी वजह के भारत का नाम लिया जो बताता है कि वह पाकिस्तान की समस्या से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।