Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSK vs KKR: चेन्‍नई और कोलकाता के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्‍यों उतरे? ये है वजह

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 09:20 PM (IST)

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़‍ियों ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी के सम्‍मान में काली पट्टी बांधी। ...और पढ़ें

    रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्‍य रहाणे

    रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्‍य रहाणे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी मंगलवार को काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। आईपीएल 2026 के 22वें मैच में दोनों टीमों के खिलाड़‍ियों ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ के सम्‍मान में काली पट्टी बांधी। चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

    याद दिला दें कि भारत के लिए आठ टेस्‍ट खेलने वाले सीपी गोपीनाथ का हाल में निधन हुआ था। गोपीनाथ भारत की पहली टेस्‍ट जीत टीम के सदस्‍य थे। भारत ने 1952 में मद्रास (अब चेन्‍नई) में इंग्‍लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्‍ट जीत दर्ज की थी। उन्‍होंने 1951 से 1960 के बीच आठ टेस्‍ट में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया।

    गोपीनाथ का बोलबाला

    घरेलू क्रिकेट में गोपीनाथ ने मद्रास क्रिकेट के लिए प्रमुख भूमिका निभाई। उन्‍होंने राज्‍य टीम का नेतृत्‍व किया और इसकी प्रगति में उम्‍दा योगदान दिया। गोपीनाथ ने फर्स्‍ट क्‍लास करियर में 60 मैचों में 4259 रन बनाए और मद्रास को पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्‍होंने फाइनल में शतक जमाया था।

    सीडी गोपीनाथ ने संन्‍यास के बाद राष्‍ट्रीय चयनकर्ता की भूमिका निभाई। 1979 में भारत के इंग्‍लैंड दौरे पर उन्‍होंने मैनेजर की भूमिका अदा की। वो दशकों तक खेल से जुड़े रहे और अपनी क्रिकेट समझ के कारण काफी इज्‍जत हासिल की।

    खबरें और भी

    केकेआर को पहली जीत की तलाश

    बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स ने मौजूदा आईपीएल में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है। अजिंक्‍य रहाणे के नेतृत्‍व वाली केकेआर की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर है। सीएसके के खिलाफ केकेआर की कोशिश लीग में अपनी जीत का खाता खोलने की होगी।

    यह भी पढ़ें- CSK vs KKR Live Cricket Score: कार्तिक त्यागी ने ब्रेविस की पारी का किया अंत, चेन्नई ने खोया पांचवां विकेट

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Matches: क्यों 4 घंटे से ज्यादा खिंच रहे आईपीएल मैच? स्लो ओवर रेट नहीं ये है बड़ी वजह

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉप-4 में मारी एंट्री, हार के बावजूद टॉप पर राजस्थान