MS Dhoni के IPL करियर में आया नया मोड़, माही के करीबी ने कहा - 'वो इंपैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेलना चाहते'
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेलना चाहते हैं। धोनी के करीबी ने इस बात का खुलासा करके क्रिकेट फैंस को चौंकाया।

एमएस धोनी
HighLights
एमएस धोनी इंपैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेलना चाहते
एमएस धोनी के आईपीएल करियर पर खड़े हुए सवाल
धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच में हिस्सा नहीं लिया था
प्रेट्र, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते हैं, जिससे 2027 में होने वाले टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता में एक और नया मोड़ आ गया है।
सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि धोनी इंपैक्ट प्लेयर नियम से अपना कार्यभार कम करके आईपीएल में अपना करियर आगे बढ़ा सकते थे, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अगर वह खेलना जारी रखते हैं तो वह पूर्णकालिक विकेटकीपर बने रहना चाहते हैं।
बद्रीनाथ का मानना है कि 45 वर्षीय धोनी के लिए उनके करियर के इस चरण में इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका उपयुक्त हो सकती है, क्योंकि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए 20 ओवर तक विकेटकीपिंग करना आसान नहीं होगा।
बद्रीनाथ ने कहा कि धोनी ने मुझे बताया कि वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे। वह खुद को पूर्णकालिक विकेटकीपर मानते हैं, जिसका मतलब है कि उन्हें पूरे 20 ओवर तक मैदान पर रहना होगा।
यह भी पढ़ें- 'जरा हुक्का पीके आता हूं', एमएस धोनी और ऋषभ पंत का पार्टी करते वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें- संकट की घड़ी में एमएस धोनी की शरण में पहुंचे ऋषभ पंत, रांची में की माही से मतवाली मुलाकात
