विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जरा हुक्का पीके आता हूं', एमएस धोनी और ऋषभ पंत का पार्टी करते वीडियो वायरल

Published: Thu, 03 Sep 2026 12:49 PM (IST)

पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है।

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

  2. टेस्‍ट सीरीज में नजर आए थे पंत

  3. भारत-श्रीलंका के बीच हुए 2 मैच

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी और विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और पूर्व कप्तान एमएस धोनी दोस्तों के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं।

इस वायरल क्लिप में एमएस धोनी का हुक्का पीने का जिक्र करते नजर आ रहे हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत को कुछ लोगों के साथ एक सोफे पर आराम कर रहे हैं। यह किसी होटल के कमरे जैसा लग रहा है। धोनी बैकग्राउंड में दिख रहे हैं और एक फोटो क्लिक कराने के बाद, वे पंत से हाथ मिलाते हुए कहते हैं, "जरा हुक्का पीके आता हूं"।

हालांकि, जागरण इस वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता और न ही यह पता लगा पा रहा है कि इसे कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था। क्लिप में एक टेबल पर बीयर के कैन और कॉकटेल भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे ऐसा लगता है कि यह कोई प्राइवेट पार्टी थी।

धोनी के हुक्‍का पीने की बात पहले ही भी सामने आ चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने इस बारे में बात की थी। बेली ने कहा था, "उन्हें थोड़ा हुक्का पीना पसंद है। इसलिए वे अक्सर अपने कमरे में इसका इंतजाम रखते थे और उनकी पॉलिसी 'ओपन-डोर' वाली थी। आप अंदर जाते थे और अक्सर वहां कई युवा खिलाड़ियों को पाते थे।"

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार माइकल हसी ने भी धोनी के होटल रूम के बारे में बात की थी। यह टीम के लिए एक अनौपचारिक लाउंज जैसा बन गया था, जहां खिलाड़ी इकट्ठा होते थे और एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे।

पंत हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज में खेलते नजर आए थे। इस दौरान तीन पारियों में उन्‍होंने 56 की औसत से 168 रन बनाए थे। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, जिसमें गाले टेस्ट की दूसरी पारी में बनाए गए 66 रन भी शामिल हैं। पंत का अगला रेड-बॉल असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।

यह भी पढ़ें- रोहित-धोनी और रहाणे बाहर, हार्दिक को मिली जगह; चेतेश्वर पुजारा ने चुनी टीम इंडिया की अपनी ऑल-टाइम XI

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान सीरीज से पहले खिलाड़ियों का 'कड़ा इम्तिहान', अय्यर-सैमसन ने दिया फिटनेस टेस्ट; सिराज और कृष्णा को मिली छूट