विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित-धोनी और रहाणे बाहर, हार्दिक को मिली जगह; चेतेश्वर पुजारा ने चुनी टीम इंडिया की अपनी ऑल-टाइम XI

Published: Tue, 01 Sep 2026 05:14 PM (IST)

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने साथ खेले खिलाड़ियों की ऑलटाइम प्लेइंग-11 चुनी है, जिसमें एमएस धोनी, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को जगह नहीं मिली।

रोहित शर्मा-एमएस धोनी-चेतेश्वर पुजारा

रोहित शर्मा-एमएस धोनी-चेतेश्वर पुजारा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने साथ खेले हुए खिलाड़ियों की प्लेइंग-11 चुनी है। दिलचस्प ये है कि उन्होंने एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों को टीम में शामिल नहीं किया है। पुजारा, जिन्होंने 2010 में टेस्ट में भारतीय टीम के लिए एमएस धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया, उन्हें ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पुजारा ने टीम इंडिया के लिए 2023 तक टेस्ट क्रिकेट में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया और रोहित शर्मा की अगुवाई में आखिरी टेस्ट मैच खेला। पुजारा टीममेट्स की ऑलटाइम प्लेइंग-11 में रोहित को भी शामिल नहीं किया है। पुजारा की टीम में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज शामिल हैं।

राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को बनाया ओपनर

पुजारा ने टीममेट्स की ऑलटाइम प्लेइंग-11 में बतौर ओपनर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग को चुना है। द्रविड़ भारत के लिए वैसे तो अधिकतर तीसरे नंबर पर खेलते थे लेकिन उन्होंने ओपन भी किया है। ऐसे में पुजारा ने उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना है। पुजारा ने खुद को तीसरे नंबर के लिए शामिल किया है।

चेतेश्वर पुजारा का मिडिल ऑर्डर

पुजारा ने चौथे और पांचवें नंबर के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को टीम में शामिल किया है। छठे नंबर पर उन्होंने पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण को अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उन्होंने ऋषभ पंत को चुना है। उन्होंने एमएस धोनी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया है। इसके अलावा उनकी प्लेइंग-11 में अजिंक्य रहाणे का भी नाम नहीं है, जो चौंकाने वाला है। गेंदबाजों में पुजारा ने रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को शामिल किया है।

ईशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या शामिल

पुजारा ने क्रिकइंफो पर बात करते हुए अपनी टीम चुनी है। उन्होंने 12वें खिलाड़ी के तौर पर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को चुना है। उनका कहना है कि वे परिस्थितियों के हिसाब से अगर सीमिंग कंडीशन हुई, तो ईशांत को टीम में शामिल कर लेंगे। इसके अलावा उन्होंने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या को चुना है।

चेतेश्वर पुजारा की टीममेट्स प्लेइंग-11

राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी। ईशांत शर्मा, हार्दिक पांड्या (12वें और 13वें खिलाड़ी)।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान से पंगा लेंगे जो 15 खिलाड़ी, वही जाएंगे एशियन गेम्स; टीम इंडिया के अंदर की बात आई सामने

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्‍तान ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड', इंग्‍लैंड दौरे से 7 खिलाड़‍ियों की घर वापसी पर रमीज राजा ने PCB को खदेड़ा