विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान से पंगा लेंगे जो 15 खिलाड़ी, वही जाएंगे एशियन गेम्स; टीम इंडिया के अंदर की बात आई सामने

By Abhishek TripathiEdited By: Praveen Kumar Mishra
Published: Tue, 01 Sep 2026 04:38 PM (IST)

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम ही एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन जल्द हो सकता है। एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम के पास खुद को परखने का ये बेहतरीन मौका होगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी। भले ही ये सीरीज भारत में खेली जाएगी लेकिन अफगानिस्तान मेजबान के तौर पर खेलेगा।

अफगानों के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान अभी तक नहीं हुआ है। इसके लिए टीम की घोषणा जल्द हो सकती है और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाले खिलाड़ी ही एशियन गेम्स में खेलने के लिए जाएंगे। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन गेम्स के लिए पहले ही स्क्वाड का एलान कर दिया था। अब उसमें बदलाव की संभावना है।

एशियन गेम्स के स्क्वाड में हो सकता है बदलाव

एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने पहले ही टीम का एलान किया था। हालांकि, उसमें बदलाव की संभावना है। अफगानिस्तान के खिलाफ, जो टीम खेलती हुई दिखेगी, वही 15 खिलाड़ी एशियाई खेलों में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। एशियन गेम्स की टीम में कुछ ऐसे नाम हैं, जो चोटिल हैं और ऐसे में उनके फिट नहीं होने पर उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।

एशियन गेम्स 2026 की टीम में नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुदंर ऐसे खिलाड़ी हैं, जो चोटिल चल रहे हैं। इन खिलाड़ियों में से अगर कोई फिट नहीं होता है, तो उनकी जगह दूसरे को शामिल किया जा सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने वाले खिलाड़ी ही एशियन गेम्स में खेलते हुए दिखेंगे।

एशियन गेम्स में बी टीम भेजने का कोई विचार नहीं

एशियन गेम्स में सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा कहा जा रहा था कि बीसीसीआई बी टीम भेजने पर विचार कर रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि बोर्ड का ऐसा कोई प्लान नहीं है। एशियन गेम्स में उन खिलाड़ियों को भेजा जाएगा, जो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में सेलेक्ट होंगे।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्‍तान ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड', इंग्‍लैंड दौरे से 7 खिलाड़‍ियों की घर वापसी पर रमीज राजा ने PCB को खदेड़ा

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में आया एक और भूचाल, सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा