विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट में आया एक और भूचाल, सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

Published: Tue, 01 Sep 2026 03:20 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2026 03:39 PM (IST)

इंग्लैंड दौरे पर मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। अब सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर जारी है। इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। इसके अलावा टेस्ट टीम के कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को हटा दिया। अब सेलेक्शन कमेटी के सदस्य मिस्बाह उल हक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

क्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, रिपोर्ट में भी बताया गया है कि पीसीबी ने अभी तक मिस्बाह का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। मिस्बाह ने साथ ही लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजी सलाहकार के पद से भी इस्तीफा दे दिया है।

कोच भी रह चुके हैं मिस्बाह

मिस्बाह की गिनती पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों और कप्तानों में होती है। वह पाकिस्तान टीम के कोच भी रह चुके हैं। 2019 में उन्हें कोच और सेलेक्टर के तौर पर चुना गया था। अक्टूबर 2020 में वह इन दोनों पदों पर थे। इसके बाद उन्होंने चीफ सेलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था और पूरा फोकस कोचिंग पर लगा दिया था। हालांकि, अगले साल उन्होंने कोच के पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

हुई थी वापसी

दो साल बाद उनकी वापसी हुई थी। तत्कालीन एड-हॉक मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जका अशरफ ने मिस्बाह को वापस बुलाया था और तब से वह पीसीबी से जुड़े हुए थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में महिला क्रिकेट टीमों को भी मेंटर किया है। सेलेक्शन कमेटी में उनके साथ आकिब जावेद, सरफराज अहमद और असद शफीक थे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में आया एक और भूचाल, सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की बुरी हालत का कारण बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच का विवाद, पूर्व बल्लेबाज ने बताई असली वजह!