T20 World Cup 2026 में कमेंट्री करेंगे एमएस धोनी? पूर्व कप्तान ने दिया जवाब
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में खे ...और पढ़ें

एमएस धोनी
HighLights
एमएस धोनी ने कमेंट्री को लेकर खोले राज
धोनी ने कमेंट्री नहीं करने का कारण बताया
धोनी का कहना है कि वे आंकडों में अच्छे नहीं हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान कप्तान एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वे सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी संन्यास लेने के बाद न तो किसी टीम की कोचिंग करते हैं और न ही कमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में अब धोनी ने इस बात का जवाब दिया है कि वे कमेंट्री करते हुए क्यों नहीं दिखाई देते हैं।
धोनी का मानना है कि कमेंट्री करना एक कला है और इसके अलावा उन्हें आंकड़े भी नहीं याद रहते हैं, इस वजह से वे कमेंट्री से दूर रहते हैं। उनका मानना है कि कमेंट्री के दौरान आपको सोच समझकर बोलना होता है ताकि किसी को बुरा न लगे। धोनी ने कमेंट्री के कई ऐसे कारण बताए हैं, जिसकी वजह से वे इससे दूर रहते हैं।
एमएस धोनी ने बताया कारण
धोनी हाल ही में स्पोर्ट्स ब्राडकास्टर जतिन सप्रू के साथ यूट्यूब पर बातचीत करते हुए दिखाई दिए। धोनी ने कमेंट्री न करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "कमेंट्री करना बहुत मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि खेल के बारे में बात करना और खिलाड़ियों की आलोचना करने के बीच बहुत ही बारीक अंतर होता है। कई बार ऐसा होगा, जब आपको ये एहसास नहीं होगा कि आप जो कर रहे हैं, वो शायद थोड़ा गलत हो सकता है।"
धोनी ने आगे कहा, आप हमेशा खेल के बारे में बात करना चाहेंगे। अगर आपको लगता है कि कुछ गलत है, तो उसके बारे में खुलकर कह देते हैं। हालांकि, इसे कैसे कहा जाए, यह भी एक कला है। उस आलोचना को भी आपको ऐसे, कहना होता है ताकि किसी को ये न लगे कि उसे निशाना बनाया जा रहा है। अगर टीम हार रही है, तो उसके पीछे के क्या कारण हैं और उन कारणों को आपको ऐसे बताना होता है कि किसी को बुरा न लगे।"
खबरें और भी
मैं आंकड़ों में अच्छा नहीं: धोनी
उन्होंने कहा, कमेंट्री करना एक कला होती है। इसके अलावा आपको अगर कमेंट्री करनी है, तो आंकड़े भी अच्छी तरह से पता होने चाहिए। मैं आंकड़ों में अच्छा नहीं हूं। बहुत लोग ऐसे हैं, जो आंकड़े अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन अगर आप मुझसे ही मेरे आंकड़ों के बारे में पूछेंगे, तो मेरा जवाब हां के अलावा कुछ नहीं होगा। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो भारतीय टीम या भारतीय खिलाड़ियों के बारे में ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के लगभग सभी खिलाड़ियों के आंकड़ों के बारे में जानते हैं।