ICC Rankings Update: ईशान किशन ने 32 स्थानों की लगाई छलांग, पाकिस्तानी स्टार बना दुनिया का नंबर-1 ऑलराउंडर
ICC Rankings Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अपने शानदार परफॉर्मेंस के बाद भारतीय विकेटकीपर बैटर ईशान किशन लेटेस्ट ICC मेंस T20I बैटर रैंक ...और पढ़ें
-1770201184280_m.webp)
ICC Rankings में Ishan Kishan ने लगाई लंबी छलांग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Rankings Update: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने ताजा ICC मेंस T20I बैटर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी वाली टी20आई सीरीज के बाद वो 32 पायदान ऊपर चढ़कर 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की, जहां कीवी टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने 76,28 और 103 रन की पारियां खेली। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन का इनाम अब मिल गया है। इतना ही नहीं, टॉप टी20आई बैटर्स की लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है, आइए जानते हैं।
ICC Rankings में Ishan Kishan ने लगाई लंबी छलांग
भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20आई बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर अपनी मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका पांचवें स्थान पर, जबकि भारत के सूर्यकुमार यादव एक स्थान के फायदे के साथ छठे स्थान पर और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट भी एक स्थान की उछाल के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इतना ही नहीं, शिवम दुबे ने 17 स्थानों की छलांग लगाकर 41वां स्थान हासिल किया है, जबकि शुभमन गिल को 9 स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा है। गिल 43वें पायदान पर खिसक गए हैं। हार्दिक को भी एक स्थान का नुकसान हुआ, जबकि संजू सैमसन 5 स्थान नीचे गिरकर 56वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
ICC T20I Bowling Rankings अपडेट
आईसीसी टी20आई बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर वरुण चक्रवर्ती 776 रेटिंग के साथ मौजूद है, जबकि पाकिस्तान के अबरार अहमद दो स्थानों के उछाल के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर आदिल राशिद दो स्थान की उछाल के साथ दो अंक के फायदे के साथ चौथे पायदान पर है। जैकब डफी एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गए। भारत के अर्शदीप सिंह दो स्थान के फायदे के साथ 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह को दो स्थान का घाटा हुआ है। अक्षर पटेल को तीन स्थान का फायदा मिला है।
खबरें और भी
Saim Ayub बने नंबर-1 T20I ऑलराउंडर
इस बीच, पाकिस्तान के ओपनर सईम अयूब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद ICC मेन्स T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर 1 स्थान फिर से हासिल कर लिया है। पाकिस्तान की 3-0 से जीत के बाद अयूब टॉप पर लौट आए हैं, उन्होंने जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा की जगह ली है।
23 साल के इस खिलाड़ी ने सीरीज में 119 रन बनाए और तीन विकेट लिए, जिससे ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को सही समय पर मोमेंटम मिला।
पाकिस्तान की प्रगति बॉलिंग रैंकिंग में भी दिखी, स्पिनर अबरार अहमद दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर आ गए, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट लेने के बाद वह भारत के टॉप रैंक वाले वरुण चक्रवर्ती से सिर्फ 28 रेटिंग प्वाइंट्स पीछे हैं। लेफ्ट-आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज ने भी बढ़त बनाई, सीरीज़ के आखिरी मैच में पांच विकेट लेने के बाद वो आठ स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर आ गए।