जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण लगातार हो रहे असफल? हेड कोच जयवर्धने ने किया हैरानी भरा खुलासा
जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 में अब तक एक भी विकेट नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें लेकर मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने बड़ा खुलासा किया है। ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह
HighLights
जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 में नहीं मिला कोई विकेट
महेला जयवर्धने ने किया हैरान करने वाला खुलासा
मुंबई इंडियंस की 4 मैचों में लगातार हार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जो अपनी गति और सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों की नाक में दम करते थे, वे संघर्ष कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में बुमराह ने पांच मैच खेले हैं और हैरानी की बात ये है कि उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली है। खराब दौर से गुजर रहे बुमराह को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने का बयान सामने आया है।
जयवर्धने ने बुमराह की गति में उतार-चढ़ाव को लेकर बात की। उनका कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान स्टार पेसर चोटिल हुए थे, जिसकी वजह से उनकी गति में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। इसके अलावा जयवर्धने को भरोसा है कि बुमराह जल्द ही वापसी करेंगे। अगर वे एक बार विकेट लेना शुरू कर देंगे, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि मुंबई आईपीएल 2026 में अब तक 5 में से 4 मैच हार चुकी है।
महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह पर दिया बयान
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए जयवर्धने ने कहा, "बुमराह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बस हम विपक्षी टीम पर पावरप्ले में दबाव नहीं बना पा रहे हैं। विपक्षी टीम जानती है कि बुमराह के खिलाफ ज्यादा जोखिम लेने की जरूरत नहीं है। हमने कुछ अलग-अलग तरीके आजमाए हैं और सामने वाले बल्लेबाज भी आजमा रहे हैं। वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैं किसी एक पर उंगली नहीं उठा सकता हूं कि उन्होंने विकेट नहीं लिया है।"
एमआई के कोच ने बुमराह की गति पर बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि उनकी गति में उतार-चढ़ाव शुरूआत में इसलिए आया क्योंकि वे टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे। हम उन्हें पूरी तरह से तैयार करना चाहते थे और अब उनकी गति बढ़ गई है। हमने सारी बातों का ध्यान रखा है और वे अब वे सहज ही महसूस कर रहे हैं। बुमराह ने श्रेयस अय्यर को शुरूआत में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। अगर वे एक बार विकेट लेना शुरू करेंगे, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा।"
खबरें और भी
मुंबई का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में मुंबई का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम ने 5 मैच खेले हैं और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को अपने पहले मैच में कोलकाता के खिलाफ जीत मिली थी और उसके बाद एक भी मैच नहीं जीत सके हैं।