T20 World Cup 2026 को लेकर बांग्लादेशी प्लेयर परेशान! कप्तान ने शेयर की अंदर की बात
शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक एम नजमुल इस्लाम पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ...और पढ़ें

भारत-श्रीलंका है मेजबान।
HighLights
भारत और श्रीलंका हैं मेजबान
बांग्लादेश के मैच भारत में
भारत नहीं आना चाहता बांग्लादेश
ढाका, पीटीआई: बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि अगले महीने भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में टीम की भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है, लेकिन टीम हालात को ऐसे संभाल रही है जैसे सब कुछ ठीक है।
शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक एम नजमुल इस्लाम पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को भारत का एजेंट बताए जाने की कड़ी आलोचना की। तमीम ने मौजूदा गतिरोध को सुलझाने के लिए संयमित और व्यावहारिक रवैये की वकालत की थी।
अगले महीने होगा विश्व कप
भारत में अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश की भागीदारी विवादों में घिर गई है, जब बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से टीम के मैच भारत से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। शांतो ने शुक्रवार को कहा आप अगर हमारे विश्व कप के नतीजों को देखें तो हमने कभी लगातार अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है। पिछले साल हमने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन उससे भी अच्छे मौके थे, जिनका हम फायदा नहीं उठा सके।
उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि हर विश्व कप से पहले कुछ न कुछ जरूर होता है। तीन विश्व कप खेलने के अनुभव से मैं कह सकता हूं कि इसका असर पड़ता है। शांतो ने कहा अब हम ऐसा दिखा रहे हैं जैसे हमें कुछ भी प्रभावित नहीं करता और हम पूरी तरह पेशेवर क्रिकेटर हैं। आप लोग भी समझते हैं कि यह आसान नहीं है।
7 फरवरी से होगी शुरुआत
शांतो ने कहा कि खिलाड़ी इन तमाम व्यवधानों को एक तरफ रखकर टीम के लिए प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होनी है और बांग्लादेश को भारत में चार मैच (तीन कोलकाता में और एक मुंबई में) खेलने हैं। बांग्लादेश ने इन मुकाबलों को श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है। बीसीबी ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज करने के बाद यह कदम उठाया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।