Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs NED: उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बचा पाकिस्‍तान, नीदरलैंड के कप्‍तान ने बताया- कहां हुई चूक

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 04:32 PM (IST)

    विश्‍व कप 2026 का पाकिस्‍तान ने जीत के साथ आगाज किया। शनिवार को खेले गए मैच में पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड को 3 विकेट से मात दी। हार के बाद नी ...और पढ़ें

    पहले मैच में नीदरलैंड को मिली हार।

    पहले मैच में नीदरलैंड को मिली हार।

    HighLights

    1. पहले मैच में नीदरलैंड को मिली हार

    2. पाकिस्‍तान ने 3 विकेट से जीता मैच 

    3. फहीम अशरफ रहे मुकाबले के हीरो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 का आज, शनिवार से श्रीगणेश हुआ। कोलंबो में खेले गए कांटे के मुकाबले में पाकिस्‍तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया। फहीम अशरफ की पारी की बदौलत पाकिस्‍तान ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की। हार के बाद नीदलैंड के कप्‍तान स्कॉट एडवर्ड्स ने बताया कि उनसे कहां गलती हो गई।

    हमें 160 रन बनाने चाहिए थे

    स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा, "हमें लगा था कि 160 रन बनाकर हम मैच जीत सकते हैं। हमने थोड़ा कम स्कोर बनाया और हमें अच्छी गेंदबाजी करनी पड़ी ताकि हम मैच में बने रह सकें। वैन डेर मेरवे और पॉल वैन मीकरन की कुछ शानदार गेंदबाजी ने हमें मैच में वापस ला दिया। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा है। छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ सकती हैं। हम अहम मौकों पर विकेट गंवाते रहे।"

    उन्‍होंने कहा, "एक समय पाकिस्तान ने रन-ए-बॉल के हिसाब से रन बनाए। पॉल वैन मीकरन ने 12वां ओवर मेडन किया। इतना ही नहीं उन्‍होंने इस ओवर में 2 विकेट भी चटकाए। अपने अगले ओवर में पॉल ने 5 रन ही दिए। इससे रन रेट काफी बढ़ गया था। प्‍लेयर्स ने इसका पूरा फायदा उठाया।"

    पाकिस्‍तान 3 विकेट से जीता

    मुकाबले की बात करें तो पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करने उतरी नीदरलैंड टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। कप्‍तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्‍यादा 37 रन की पारी खेली। उनके अलावा बास डी लीडे ने 30 और सलामी बल्‍लेबाज माइकल लेविट ने 24 रनों का योगदान दिया।

    खबरें और भी

    148 रनों के टारगेट को पाकिस्‍तान टीम 20वें ओवर में चेज कर पाई। प्‍लेयर ऑफ द मैच फहीम अशरफ ने 8वें नंबर पर आकर तूफानी पारी खेली। उन्‍होंने 11 गेंदों पर 29 रन कूट दिए। उनके अलावा ओपनर साहिबजादा फरहान अर्धशतक चूक गए। उन्‍होंने 31 गेंदों का सामना किया और 47 रन बनाए। पूर्व कप्‍तान बाबर आजम ने 18 गेंदों पर 15 रनों की धीमी पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पहले ही मैच में हारने वाला था पाकिस्‍तान, अब फूटा सलमान आगा का गुस्‍सा, पूरी टीम को दे डाली नसीहत

    यह भी पढ़ें- NED vs PAK: नीदरलैंड्स को हराने में छूट गए पाकिस्‍तान के पसीने, फहीम अशरफ ने बचाई लाज