Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विराट कोहली से मिलने के सपने देख रहे हैं नोवाक जोकोविच, मिलने के लिए आएंगे भारत

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:19 PM (IST)

    टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की इच्छा है कि वह भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से मुलाकात करें। जोकोविच ने कहा है कि उनकी कोहली से मैसेज स ...और पढ़ें

    विराट कोहली से मिलना चाहते हैं जोकोविच

    विराट कोहली से मिलना चाहते हैं जोकोविच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नोवाक जोकोविच टेनिस की दुनिया का बड़ा नाम है। इस खिलाड़ी के नाम पुरुष वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। हालांकि, उनकी कुछ ख्वाहिशें अभी भी पूरी नहीं हो पाईं हैं और उनमें से एक है भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली से मिलना। जोकोविच ने कहा है कि वह भारत दौरे पर आकर कोहली से मिलना चाहते हैं।

    विंबलडन 2026 के एक कार्यक्रम से इतर जोकोविच 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने कहा कि वह कोहली से लगातार संपर्क में हैं और दोनों के बीच मैसेज के जरिए बातचीत होती रहती है, लेकिन दोनों अभी तक आमने-सामने से नहीं मिले है।

    करते रहते हैं बात

    जोकोविच ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि वह कोहली से मिलना चाहते हैं और टेनिस खेलना चाहते हैं। जोकोविच ने कहा, "हम दोनों आमने-सामने नहीं मिले हैं, लेकिन हमने मैसेज के जरिए बात की है। बीते कुछ सालों से हम टच में हैं। एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं, सपोर्ट कर रहे हैं। हम एक-दूसरे को काफी मानते हैं। उम्मीद है कि मुझे उनसे मिलने का मौका मिलेगा। हम थोड़ा बहुत टेनिस और क्रिकेट खेलेंगे। ये शानदार होगा। मैं जल्दी भारत आने की भी प्लानिंग कर रहा हूं। हो सकता है कि तब हम मिल पाएं।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Wimbledon (@wimbledon)

    25वें ग्रैंड स्लैम की तलाश

    जोकोविच विंबलडन में अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश करेंगे। 29 जून से शुरू हो रहे इस ग्रैंड स्लैम में जोकोविच एक और खिताब जीतने के लिए अपनी जान झोंक देंगे। हालांकि, सर्बिया के इस खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के बाद से प्रतिस्पर्धी टेनिस नहीं खेला है। उस टूर्नामेंट में जोकोविच को जाओ फोंसेका के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा था। 39 साल का ये खिलाड़ी विंबलडन में अपने करियर को नए आयाम देने उतरेगा।

    यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 से कटेगा पत्ता! 'हिटमैन' का विश्व कप जीतने का सपना रह जाएगा अधूरा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ हार के साथ श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा कलंक, विराट कोहली के 'फ्लॉप क्लब' में हुए शामिल