विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 से कटेगा पत्ता! 'हिटमैन' का विश्व कप जीतने का सपना रह जाएगा अधूरा

Published: Sun, 28 Jun 2026 07:14 PM (IST)

रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर संशय बरकरार है। उनको लेकर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। अब पूर्व दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की वर्ल्ड कप 2027 की टीम में जगह को लेकर बहस जारी है। रोहित की फिटनेस पर सवाल उठते हैं और उनकी बढ़ती उम्र की वजह से कुछ पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि रोहित को टीम में नहीं होना चाहिए। इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर भी शामिल हैं। उनका कहना है कि रोहित को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

मांजरेकर का कहना है अगर किसी एक व्यक्ति को छोड़कर भारतीय टीम के भविष्य को देखें, तो रोहित को टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए। शर्मा की विश्व कप की टीम में जगह को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। हालांकि, वे बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में भी रोहित ने अर्धशतक लगाया था। वे अब इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।

रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2027 में जगह नहीं मिलनी चाहिए: संजय मांजरेकर

सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए मांजरेकर ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरा ये बयान थोड़ा विवादित हो सकता है लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है। मैंने इतने सालों से इसकी कोई परवाह नहीं की है। हम अभी 2026 के मध्य में हैं और 2027 विश्व कप 2027 के अंत में हैं। मुझे लगता है कि भारत के पास विकल्प है। विराट कोहली की फिटनेस शानदार है और इस वजह से वे जगह पाने के प्रबल दावेदार हैं।"

मांजरेकर का मानना है कि टीम को सेलेक्ट करते समय रोहित शर्मा या विराट कोहली के बारे में नहीं सोचना चाहिए। भारत के भविष्य को लेकर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि टीम का चयन करते समय हम विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में सोचते हैं। हमें ये सोचना चाहिए कि भारतीय क्रिकेट के लिए क्या अच्छा है।"

रोहित शर्मा मेरी पहली पसंद नहीं: मांजरेकर

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने ने कहा, "50 ओवर के क्रिकेट में ओपनिंग करना बहुत ही अच्छा होता है। मेरा मानना है कि ऐसे खिलाड़ी को मौका देना चाहिए, जो अपने पीक पर हो और 5-10 साल क्रिकेट खेल सकता हो। अगर आप सिर्फ रोहित के बारे में सोच रहे हैं, तो ये सही नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि रोहित वर्ल्ड कप के लिए मेरी पहली पसंद होंगे।"

यह भी पढ़ें- 513 दिन का सूखा खत्म: टीम इंडिया में हुए 2 डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को फिर भी नहीं मिला मौका

यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस और सूर्यांश ने किया डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार