Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    513 दिन का सूखा खत्म: टीम इंडिया में हुए 2 डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को फिर भी नहीं मिला मौका

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:33 PM (IST)

    आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में रविवार को भारत की ओर से सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया। ...और पढ़ें

    वैभव, सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव

    वैभव, सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव

    HighLights

    1. भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस 

    2. पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है

    3. बेलफास्‍ट में खेला जा रहा दूसरा मुकाबला

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में रविवार को भारत की ओर से सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया। शिवम दुबे ने प्रिंस और संजू सैमसन ने शेडगे को डेब्‍यू कैप थमाई। इसके साथ ही अनोखा रिकॉर्ड भी बना गया।

    अय्यर ने जीता टॉस

    बेलफास्‍ट में भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के दौरान भारतीय कप्‍तान ने बताया कि आज प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं। सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने डेब्‍यू किया, वहीं प्रसिद्ध कृष्‍णा और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठना पड़ा है। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी डेब्‍यू कैप नहीं पहनाई गई।

    513 दिन बाद डेब्‍यू

    सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 120वें और 121वें खिलाड़ी हैं। इस फॉर्मेट में सिर्फ पाकिस्तान के पास ही सबसे ज्‍यादा कैप्स (125) रही हैं। शेडगे और प्रिंस से पहले जनवरी 2025 में हर्षित राणा ने T20I में डेब्यू किया था, यानी 513 दिनों के बाद भारत की ओर से किसी नए प्‍लेयर को मौका मिला है।

    टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के बीच यह सबसे लंबा गैप है। इससे पहले सबसे लंबा अंतराल 451 दिनों का था। यह भुवनेश्वर कुमार (कैप 45, 25 दिसंबर 2012) और मोहम्मद शमी (कैप 46, 21 मार्च 2014) के बीच था।

    खबरें और भी

     

     

    आयरलैंड की प्‍लेइंग 11

    टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।

    भारत की प्‍लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: 'वैभव सूर्यवंशी टिकट बेचने आया है', डेब्यू का मौका न मिलने पर भड़के फैंस; गंभीर को सुनाई खरी खोटी

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस और सूर्यांश ने किया डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार