"नहीं खिलाएंगे": पाकिस्तानी कप्तान ने कर दिया साफ, जरूरत पड़ने पर बाबर आजम-फखर जमान होंगे प्लेइंग 11 से बाहर
टी20 विश्व कप 2026 से एक दिन पहले शुक्रवार को पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अपने इरादे साफ कर दिए। नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन् ...और पढ़ें
-1770397035445_m.webp)
3 नंबर पर खेलेंगे आगा।
HighLights
पहले मैच में पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड से
ग्रुप ए में शामिल है पाकिस्तान क्रिकेट टीम
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान टीम का सामना नीदरलैंड से होगा। इस मुकबले से पहले पाकिस्तानी कप्तानी सलमान अली आगा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें उन्होंने साफ कर दिया कि जरूरत पड़ने पर बाबर आजम और फखर जमान को भी प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जाएगा।
प्लेइंग 11 पर बात की
आगा ने कहा, "जो सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन है, हम वही खिलाने की कोशिश करेंगे। अगर फखर जमान या बाबर आजम जैसे सीनियर खिलाड़ी उस संयोजन में फिट नहीं होते हैं, तो हम उन्हें नहीं खिलाएंगे। हम वही खिलाएंगे जो टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।"
दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है
उन्होंने कहा, "फखर ने मुझे लगता है पिछले 10 साल में पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वैसे ही बाबर ने भी बहुत प्रदर्शन किया है। मैं उन लोगों का पूरा समर्थन करता हूं, लेकिन जो टीम के लिए बेहतर हैं, हम प्लेइंग इलेवन वही प्लेयर चुनेंगे।"
3 नंबर पर खेलेंगे आगा
अली आगा ने कहा, "मैं भविष्य में नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करूंगा। हमें स्पिन गेंदबाजी का सामना करना पड़ेगा और मेरा मानना है कि मैं पावरप्ले के दौरान स्पिन गेंदबाजों पर हावी हो सकता हूं। इसीलिए मैंने ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, और मैं यहीं रहूंगा।"
खबरें और भी
Fakhar and Babar can be dropped during wt20.. pic.twitter.com/opDM0HsCXC
— Usama Zafar (@Usama7) February 6, 2026
15 को भारत-पाक मैच
विश्व कप से पहले पाकिस्तानी सरकार ने साफ कर दिया है कि वह भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में अगर पाकिस्तान को सुपर-8 में जगह बनानी है तो ग्रुप स्टेज के अन्य सभी मुकाबले जीतने होंगे। ग्रुप ए में शामिल पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड, नामीबिया और अमेरिका से होगा।
पाकिस्तान टीम
फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
यह भी पढ़ें- 'फोकस सुपर-8 में जगह बनाने पर', पाकिस्तानी कप्तान ने भरी हुंकार; भारत से नहीं खेलकर भी ऐसे बढ़ेंगे अगले दौर में
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से एक दिन पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, BCCI ने किया हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान