एक फोन कॉल, 30 मिनट बातचीत... IND vs PAK मैच के लिए राजी हो गए पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ
IND vs PAK: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले को पलटने क ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ को भारत से मैच बॉयकॉट फैसले से यू-टर्न लेने के लिए धन्यवाद कहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में 15 फरवरी को टी-20 विश्व कप का ग्रुप स्टेज मैच खेला जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा आज होनी है।
एक कॉल ने कैसे पाकिस्तान को यू-टर्न लेने पर मजबूर किया?
दरअसल, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के बीच सोमवार यानी 9 फरवरी की देर रात हुई टेलीफोन पर बातचीत इस मामले में गेम-चेंजर साबित हुई है। इस बातचीत के बाद पाकिस्तान इंडिया के साथ मैच खेलने के लिए राजी हो गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा,
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच फोन पर लगभग 30 मिनट तक बातचीत हुई। यह शुद्ध रूप से क्रिकेट कूटनीति है। इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर एक पोस्ट में खुलासा किया कि श्रीलंका की पहल के अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी पीसीबी से औपचारिक रिक्वेस्ट की थी कि वो इंडिया के साथ मैच खेलें।
श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ
Thank you Prime Minister @CMShehbaz for ensuring the game we all love goes on. Delighted that the eagerly awaited India and Pakistan match at the ongoing T20 Cricket World Cup in Colombo will proceed as planned.
— Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) February 9, 2026
As co-host of the tournament, Sri Lanka thanks the @ICC and all…
पोस्ट में कहा गया, पाकिस्तान सरकार ने बीसीबी द्वारा पीसीबी को किए गए औपचारिक अनुरोधों के साथ-साथ श्रीलंका, यूएई और अन्य सदस्य देशों के समर्थक संचारों की समीक्षा की है। इन पत्राचारों ने हाल की चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान खोजने में पाकिस्तान के नेतृत्व की मांग की थी।
श्रीलंका के पीएम ने जताई खुशी
दिसानायके ने एक्स पर लिखा,
खबरें और भी
खुशी है कि कोलंबो में चल रहे टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। टूर्नामेंट के सह-मेजबान के रूप में श्रीलंका आईसीसी और संबंधित सभी लोगों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद देता है। श्रीलंका 1996 विश्व कप के दौरान भारत और पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई एकजुटता को नहीं भूला है, जब वे ऐसे समय में कोलंबो में खेले थे जब सुरक्षा चिंताओं के कारण अन्य लोगों ने परहेज किया था।
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके
अब इंतजार बस उस वक्त का है जब ये आधिकारिक एलान हो जाए कि भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- ICC के 'हंटर' से 10 दिन में बदले PCB के सुर, आखिर कैसे झुकने को मजबूर हुआ पाकिस्तान?
यह भी पढ़ें- 'आसिम मुनीर को आप जानते ही हैं…', PCB चीफ Mohsin Naqvi ने IND vs PAK मैच विवाद के बीच क्यों कहा ऐसा?