Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: 'इंपैक्ट सब' नियम के सपोर्ट में उतरा पंजाब किंग्‍स का बल्‍लेबाज, धोनी जैसा बनना चाहता है

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 10:15 PM (IST)

    पंजाब किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 'इंपैक्ट सब' नियम का पूरा समर्थन करते हुए युवा खिलाड़ियों को 'लाइफलाइन' और आईपीएल में चमकने का सुनहर ...और पढ़ें

    इंपैक्‍ट नियम के फायदे गिनाए।

    इंपैक्‍ट नियम के फायदे गिनाए।

    HighLights

    1. इस नियम का होता है विरोध

    2. IPL 2026 से पहले हुई थी चर्चा

    3. 2027 तक रहेगा यह नियम

    नई दिल्ली, पीटीआई। पंजाब किंग्स के आक्रामक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 'इंपैक्ट सब' नियम का पूरा समर्थन करते हुए युवा खिलाड़ियों को 'लाइफलाइन' और आईपीएल में चमकने का सुनहरा मौका देने के लिये इसकी तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी की तरह विकेटकीपिंग की कोशिश करते हैं।'इंपैक्ट सब' के नियम की कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने आलोचना करते हुए इसे बल्लेबाजों की ओर झुका हुआ और हरफनमौलाओं की उपयोगिता कम करने वाला बताया है।

    हालांकि प्रभसिमरन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं इस नियम को युवा खिलाड़ियों के लिये मौके के रूप में देखता हूं। कई लोगों को यह नियम पसंद नहीं है, लेकिन अगर एक बल्लेबाज या गेंदबाज टीम में जुड़ता है, तो अधिक जोखिम वाले फैसले लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब किंग्स से के साथ आठ साल से हूं और उनमें से चार साल मुझे ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला।

    अब इंपैक्ट सब नियम के कारण युवाओं को खेलने के अधिक मौके मिल रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज की शैली के सवाल पर प्रभसिमरन ने कहा कि कि वह पूर्व कप्तान धोनी का अनुसरण करते हैं। भारत के मौजूदा दिग्गज विकटकीपरों पर उन्होंने कहा कि मैं किसी की नकल करने की कोशिश नहीं करता। ये सभी मेरे सीनियर हैं और सभी की अपनी शैली है। मैंने माही भाई की विकेटकीपिंग देखी है। उनके हाथ बहुत तेजी से चलते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'रोहित-कोहली सुपरस्टार लेकिन सूर्यवंशी भी...', पूर्व कप्तान ने वैभव को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

    यह भी पढ़ें- OUT OR NOT OUT? तीसरे अंपायर के फैसले पर उठ रहे सवाल, Finn Allen के साथ हो गई बेईमानी!

    खबरें और भी