OUT OR NOT OUT? तीसरे अंपायर के फैसले पर उठ रहे सवाल, Finn Allen के साथ हो गई बेईमानी!
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ...और पढ़ें

कैच पर उठ रहे सवाल।
HighLights
फिन एलन लगातार चौथे मैच में हुए फेल
लखनऊ के खिलाफ 9 रन की पारी खेली
लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोलकाता के ईडन गार्डंस में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर प्रिंस यादव ने फिन एलन (9) को पवेलियन भेज दिया। बाउंड्री पर दिग्वेश राठी ने एलन का कैच लिया। अब इस कैच पर सवाल उठ रहे हैं।
राठी ने लपक लिया कैच
प्रिंस यादव ने 137.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बैक ऑफ लेंथ गेंद की। यह थोड़ी स्विंग हुई और एलन ने इसे बाउंड्री के पार मारने की कोशिश की। बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद थर्ड मैन की तरफ चली गई। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री के पार जा रही है, लेकिन राठी ने बाउंड्री के किनारे पर खड़े होकर, बाईं ओर थोड़ा झुककर दोनों हाथों से कैच लपक लिया। वह एड कुशन के बहुत करीब थे। तीसरे अंपायर ने चेक करने के बाद फिन एलन को आउट दे दिया। अब अंपायर के निर्णय की आलोचना हो रही है।
पैर कुशन पर टच हुआ?
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि राठी का पैर कुशन को टच हुआ है। कैच के दौरान इसमें हलचल देखने को मिली। एक्स पर एक यूजर ने इसे अंपायर का एक और विवादित फैसला बताया। इस अकाउंट से लिखा गया, प्रिंस यादव की गेंद पर फिन एलन ने शॉट खेला और गेंद बाउंड्री लाइन की ओर गई, जहां दिग्वेश राठी ने कैच लपका। हालांकि, दिग्वेश राठी के पैर बाउंड्री लाइन के बेहद करीब थे। इसके बावजूद अंपायर ने बिना जांच किए ही आउट दे दिया। इतने सारे कैमरा एंगल होने के बावजूद अंपायर ने जांच क्यों नहीं की? अंपायरिंग बेहद खराब रही है।

एलन का बल्ला खामोश
मुकाबले की बात करें तो फिन एलन ने 8 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके भी लगाए। वह लगातार चौथे मैच में फेल हुए हैं। इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ एलन ने 6, सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 28 और मुंबई इंडियंस से हुए पहले मैच में 37 रन बनाए थे।