Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs SRH: बेटे Praful Hinge के IPL डेब्यू के बाद पिता हुए भावुक, बताया कौन हैं वो फरिश्ता जिसने बदली किस्मत

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 11:08 AM (IST)

    Praful Hinge IPL Dream Start: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल प्रकाश हिंगे ने कहर बरपाते हुए अपने डेब्यू मैच के पहले ओ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. SRH ने RR को 57 रन से दी मात

    2. राजस्थान के खिलाफ डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे चमके

    3. प्रफुल्ल हिंगे के ड्रीम आईपीएल डेब्यू के बाद पिता हुए भावुक

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Praful Hinge IPL Dream Debut: जब करियर डगमगा रहा हो, तब केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि किसी अनुभवी का भरोसा भी जरूरी होता है। यही भरोसा ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने युवा भारतीय गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge IPL Dream Debut) को दिया, जब पीठ की गंभीर चोट उनके क्रिकेट करियर को खत्म करने की कगार पर ले आई थी। लेकिन मुश्किलों से लड़कर वापसी करने वाले हिंगे का पदार्पण आईपीएल इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। 

    प्रफुल ने राजस्थान रायल्स के खिलाफ पहले ही ओवर में तीन विकेट झटककर टीम की जीत की नींव रख दी थी। करीब ढाई साल पहले हिंगे को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था, जिससे उनका करियर खतरे में पड़ गया था। उस मुश्किल दौर में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन (Varun Aaron) ने उनका हाथ थामा। हिंगे के पिता प्रकाश हिंगे के अनुसार, जब हमें लगा कि करियर खत्म हो गया, तब वरुण एरोन फरिश्ते की तरह आए और उन्होंने प्रफुल को इस मुश्किल समय से बाहर निकाला। 

    Praful Hinge का ड्रीम IPL Debut

    चोट से उबरने के बाद ग्लेन मैकग्रा ने उनकी लाइन-लेंथ से प्रभावित होकर उन्हें ऑस्ट्रेलिया बुलाया। वहां ब्रिस्बेन स्थित क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेंटर में तीन हफ्तों तक ट्रेनिंग कराई गई, जिसका पूरा खर्च एमआरएफ पेस फाउंडेशन ने उठाया। 

    प्रफुल्ल के कोच रंजीत पराडकर का मानना है कि प्रतिभा हमेशा से मौजूद थी, बस सही मार्गदर्शन की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि चोट के बाद हिंगे की गेंदबाजी में तकनीकी सुधार हुआ, जिसने उन्हें और खतरनाक बना दिया।

    नागपुर के साधारण परिवार से आने वाले प्रफुल्ल के पिता बताते हैं कि उनका बेटा बचपन से ही क्रिकेट का दीवाना था। दिनभर गली क्रिकेट खेलता था, फिर हमने उसे अकादमी में डाला और उसने मैदान को ही घर बना लिया। वही जिद और मेहनत प्रफुल को आईपीएल में स्टार बना रही है।

    खबरें और भी

    प्रफुल्ल ने पहले ओवर में 3 विकेट झटके

    24 साल के पेसर प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले ओवर से ही शानदार लाइन लेंथ दिखाते हुए राजस्थान के तीन फॉर्म में खेल रहे बैटर्स को अपना शिकार बनाया।

    पहले मैच के पहले ही ओवर के दूसरी, चौथी और छठी गेंद पर प्रफुल्ल ने विकेट लिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरैल और लुहान ड्रि प्रिटोरियस को अपने जाल में फंसाया। इसके अलावा अपने दूसरे ओवर की छठी गेंद पर उन्होंने कप्तान रियान पराग का भी विकेट लिया। इस तरह प्रफुल्ल आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने शुरुआती ओवर में 3 विकेट लिए।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Cap: हैदराबाद हुआ 'प्रफुल्लित', RR की हार के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में फेरबदल; वैभव की बादशाहत खत्म

    यह भी पढ़ें- SRH vs RR: 'दिल जीत लिया…', राजस्थान को रौंदने के बाद कप्तान Ishan Kishan ने किसे दिया जीत का पूरा क्रेडिट?