'टारगेट सिर्फ ट्रॉफी', पिछले साल का बदला लेने को तैयार PBKS; कप्तान श्रेयस अय्यर की हुंकार
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 ट्रॉफी जीतना उनका अंतिम लक्ष्य है। ...और पढ़ें
-1776507237224_m.webp)
ट्रॉफी पर पंजाब की नजर।
HighLights
शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स
इस सीजन नहीं देखा हार का मुंह
अगले मैच में लखनऊ से होगी जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 ट्रॉफी जीतना उनका अंतिम लक्ष्य है। टीम एक-एक मैच पर फोकस कर रही है। अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग की लीडरशिप में पंजाब इस सीजन की बेहतरीन टीमों में से एक बनकर उभरी है। मौजूदा सीजन में पंजाब इकलौती ऐसी टीम है, जिसने सभी मुकाबले खेले हैं। पंजाब ने पांच में से चार मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था।
हमारा टारगेट ट्रॉफी जीतना
जियोस्टार पर बातचीत में अय्यर ने कहा, "हमारा टारगेट ट्रॉफी जीतना है। मुझे हमेशा लगता है कि आप जितना वर्तमान पर फोकस करेंगे, उतना ही आप उस समय अपने हाथ में मौजूद स्थिति पर नियंत्रण रख पाएंगे और आपको पूरी ताकत से खेलना होगा। आपको बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिए या अतीत में उलझे नहीं रहना चाहिए।"
सुधार पर फोकस कर रही
उन्होंने कहा, "टीम बाहरी दबाव के बजाय खुद में सुधार पर फोकस कर रही है। मैं अपने साथियों से भी यही बात दोहराता हूं कि जब हम मैदान पर होते हैं, तो हम अपने लिए खेलते हैं, विरोधियों के खिलाफ नहीं। हम बस हर दिन बेहतर होना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। जब सब कुछ सही ढंग से काम करता है और तालमेल बनता है, तो सब कुछ ठीक हो जाता है।"
फाइनल में मिली थी हार
पिछले सीजन में पंजाब किंग्स जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी। आईपीएल 2025 के फाइनल में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब को छह रन से हराया था। इस करीबी हार ने इस साल उनके हौसले को और मजबूत कर दिया है। अपने हालिया मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।
खबरें और भी
अच्छी लय में हैं बल्लेबाज
पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह तेज शुरुआत दे रहा है। मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से आग उगल रहे हैं। कूपर कोनोली भी एक मैच अपने दम पर जिता चुके हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह योगदान दे रहे हैं। पंजाब किंग्स अपने छठे मैच में 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से टकरागी।