Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माही ने बदल दी अश्विन की जिंदगी, 15 साल पहले जो कहा वो आज भी है आ रहा है काम, ऑफ स्पिनर ने किया बड़ा खुलासा

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 12:20 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनसे जो 15 साल पहले कहा था वो आज भी उनके ...और पढ़ें

    रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा
    रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा

    HighLights

    1. भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने धोनी को लेकर किया बड़ा खुलासा
    2. धोनी ने जो अश्विन से 15 साल पहले कहा था आज भी आ रहा है काम
    3. धोनी की कप्तानी में ही अश्विन ने किया आईपीएल और इंटरनेशनल डेब्यू

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी को पता था कि उन्हें अपने खिलाड़ियों को कैसे यूज करना है और उनका बेस्ट कैसे निकलवाना है। यही कारण है कि युवा खिलाड़ी आज भी धोनी से सलाह लेते हैं। धोनी ने कई खिलाड़ियों के करियर बनाए और उनकी सलाह आज भी खिलाड़ियों के काम आती है। रविचंद्रन अश्विन भी उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें धोनी ने ऐसी सलाह दी जिसे वह आज तक फॉलो कर रहे हैं।

    अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ की थी। यहां से अश्विन का खेल लगातार निखरा और वह टीम इंडिया तक में आ गए। अश्विन ने अब बताया है कि धोनी की सालों पहले दी गई सलाह आज भी उनके काम आ रही है। अश्विन आज भी उनकी बात को फॉलो कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- आखिरी मैच से पहले James Anderson को मिली चेतावनी, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ने खाई कसम, लॉर्ड्स में मचने वाला है तहलका

    धोनी की अश्विन को सलाह

    अश्विन ने रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि धोनी ने उनसे कहा था कि वह लगातार अपने खेल में नयापन लेकर आएं। अश्विन ने कहा, "वह हमेशा कहते थे, आपकी सबसे महान चीज और सबसे मजबूत चीज नई चीजों को खोजना है। इसलिए इसे किसी के लिए न बदलें। मैं उनसे दुबई में चेन्नई और दिल्ली के मैच के बाद मिला था। मैंने बैक स्पिन तैयार की थी। मेंने उनसे पूछा कि आपको कैसे पता चला। उन्होंने कहा था कि तुम हमेशा से ऐसे ही रहे हो, ये तुम्हारी ताकत है। याद रखो, अपने वैरिएशंस पर काम करते रहो। मैं हैरान था, उन्होंने यही बात मुझसे 15 साल पहले कही थी।"

    अश्विन का किया इस्तेमाल

    इस इंटरव्यू में अश्विन ने बताया कि धोनी ने आईपीएल में उनका सही इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि धोनी ने उन्हें पावरप्ले में यूज किया और इसका अश्विन को फायदा भी हुआ। धोनी की कप्तानी में ही अश्विन ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया और यहां भी धोनी ने उन्हें पावरप्ले में इस्तेमाल किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND W vs SA W: हरमनप्रीत कौर की सेना के लिए आखिरी मौका, सीरीज न गंवा दे टीम इंडिया, जानें कब औ कहां देखें मैच