Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'विराट-रोहित को हाथ भी नहीं लगा सकते', दिग्गजों के बहाने अश्विन ने गेंदबाजों का दर्द किया बयां; शमी-सिराज का लिया नाम

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:30 AM (GMT+05:30)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी बात कही है और उनके आलोचकों को आईना दिखाया है। ...और पढ़ें

    आर अश्विन ने रोहित-विराट को लेकर कही बड़ी बात

    आर अश्विन ने रोहित-विराट को लेकर कही बड़ी बात

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें उठी थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी मैच हो सकता है। इसी मैच में रोहित ने शानदार शतक जमा सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। अब भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित के साथ विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    जब से गौतम गंभीर टीम के कोच बने हैं तब से कई बार इस तरह की खबरें सामन आई हैं कि वह रोहित और कोहली को वनडे वर्ल्ड कप के लिए नहीं देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर दोनों ही दिग्गजों को बाहर करना चाहते हैं और युवा खिलाड़ियों के बूते जीतना चाहते हैं। इसी को लेकर अश्विन ने गंभीर को आड़े हाथों लिया है। इसमें उन्होंने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को भी लपेट लिया है।

    हाथ भी नहीं लगा सकते

    अगरकर भी गंभीर के साथ ये मानते हैं कि रोहित को अब बैठ जाना चाहिए। इंग्लैंड दौरे के दौरान ये खबरें आई थीं कि टीम मैनेजमेंट ने रोहित से साफ कह दिया है कि वह उन्हें अब वनडे की टीम में नहीं देख रहे हैं। अश्विन ने इस बात को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "वह लोग विराट और रोहित को टच भी नहीं कर सकते। इसका कारण उनकी उपलब्धियां हैं। रोहित ने तकरीबन 12,000 रन बनाए हैं, वह उनको छू भी नहीं सके।"

    अश्विन ने आगे कहा, "बाकी चीज ये है कि वह इसलिए भी उन्हें कुछ नहीं कर सकते क्योंकि वह बल्लेबाज हैं। उनके पास आर्मी है, बटालियन है। लोग उन्हें देखने आते हैं। अगर आप उन्हें बाहर करते हैं तो इससे काफी नुकसान होगा।"

    खबरें और भी

    गेंदबाजों के साथ नहीं होता ऐसा

    अश्विन का मानना है कि अगर रोहित और विराट की जगह कोई और होता तो टीम मैनेजमेंट कुछ भी कर सकता था क्योंकि गेंदबाजों के पास बल्लेबाजों की तरह फैन फॉलोइंग नहीं होती। उन्होंने कहा, "अगर शमी, सिराज या भुवनेश्वर को चुना नहीं जाता तो 10 लोग सवाल पूछते, 100 लोग सवाल पूछते, 1000 लोग पूछते, 10,000 लोग पूछते, लेकिन वो लोग शोर नहीं मचाते। अगर वो दिन आ गया जब गेंदबाजों के लिए आवाज उठाएंगे तो उनको बाहर करना काफी मुश्किल होगा।"

    यह भी पढ़ें- 'हो गया रिटायरमेंट? कटवाली नाक', Rohit Sharma के शतक के बाद पूर्व क्रिकेटर ने आलोचकों पर जमकर निकाली भड़ास

    यह भी पढ़ें- 'उन्हें बाहर करो या फिर...', रोहित-विराट के साथ BCCI के रवैये पर भड़के युवराज सिंह; गंभीर-अगरकर को भी दी नसीहत