Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उन्हें बाहर करो या फिर...', रोहित-विराट के साथ BCCI के रवैये पर भड़के युवराज सिंह; गंभीर-अगरकर को भी दी नसीहत

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:29 PM (IST)

    युवराज सिंह ने बीसीसीआई से रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर स्पष्टता देने की मांग की है। उन्होंने अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि खिला ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा-विराट कोहली

    रोहित शर्मा-विराट कोहली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान ऑलराउंडर युवराज सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की भूमिका बीसीसीआई से स्पष्ट करने को कहा है। युवराज का कहना है कि वे भी ऐसी स्थिति में रह चुके हैं, जहां उनके करियर के अंतिम पलों में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। अब पूर्व महान खिलाड़ी का मानना है कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को रोहित-विराट को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।

    रोहित को लेकर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद ऐसी खबरें सामने आई कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला वनडे मैच उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, शर्मा ने तीसरे मुकाबले में शतकीय पारी खेली और अपने बल्ले से जवाब दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित को टीम मैनेजमेंट की तरफ से बता दिया गया है कि वे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं। इसी को लेकर अब युवराज ने बीसीसीआई से सही जानकारी देने की बात कही है।

    रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बोले युवराज सिंह

    लॉर्ड्स में रविवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान जियोस्टार पर बात करते हुए युवराज ने रोहित और कोहली को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, "मैं खुद इस स्थिति में रहा हूं, जिसमें आज रोहित और विराट हैं। इस वजह से ये हमें नहीं तय करना चाहिए कि उन्हें खेलना चाहिए या नहीं। ये तय करना कोच और सेलेक्टर्स का काम है। अगर आप चाहते हैं कि वे वर्ल्ड कप खेलें, तो उनके कंधे पर हाथ रखकर कहना चाहिए कि दोस्त तुम वर्ल्ड कप खेल रहे हो।"

    पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर का मानना है कि इन खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक सीरीज अच्छी नहीं रही, तो उनके ऊपर सवाल उठना चाहिए। युवराज ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें इस बात का तनाव नहीं होना चाहिए कि उनकी एक सीरीज खराब चली गई, तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    युवराज सिंह ने सेलेक्टर्स से भी की मांग

    युवराज ने रोहित-विराट के मामले पर सेलेक्टर्स से भी मांग की है। उनका कहना है कि चयनकर्ताओं को इन दोनों बल्लेबाजों को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 44 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "आपको कोच, कप्तान और सेलेक्टर्स से स्पष्टता होनी चाहिए। मेरे पास वो स्पष्टता नहीं थी। मुझे लगा कि ऐसे व्यक्ति के लिए ये सही नहीं है, जिसने इतने सालों तक भारत का प्रतिनिधत्व किया है।"

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा से गौतम गंभीर के बारे में क्या बात कर रहे थे विराट कोहली? कैमरे में कैद हो गया सीक्रेट मोमेंट

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: पिच पढ़ने में गलती कर गए गौतम गंभीर और गिल, भुगतना पड़ा खामियाजा!