विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से टेस्ट की ट्रेनिंग ले रहे थे रचिन रविंद्र, IPL 2026 छोड़ने के बाद किया बड़ा खुलासा
रचिन रविंद्र ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2024 में भले ही उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने इस समय का उपयोग टेस्ट क्रिकेट की तैयारी के लिए ...और पढ़ें

रचिन रविंद्र

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र का कहना है कि आईपीएल में भले ही उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन उनकी तैयारियों में कोई कमी नहीं आई है। रविंद्र ने कोलकाता नाइट राइजर्स के टीम मैनेजमेंट की भी जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि कीवी खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा था। ऐसे में उन्होंने टेस्ट की तैयारियों में की वजह से केकेआर से रिलीज करने की बात कही थी।
टीम मैनेजमेंट ने उनके फैसला पर विचार किया और स्क्वाड से रिलीज कर दिया। इसके बाद उन्होंने कोलकाता की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि आईपीएल में नहीं खेलने की वजह से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। रविंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि आईपीएल में अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली से बात करने का मौका मिला, जो काफी खास था और टेस्ट क्रिकेट की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम था।
रचिन रविंद्र ने दिया बड़ा बयान
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए रविंद्र ने कहा, "मैंने कुछ समय से कोई मैच नहीं खेला है। आईपीएल में ड्रिंक्स सर्व करना, खिलाड़ियों से बात करना और अभ्यास करने का मौका मिला। इससे मुझे प्रैक्टिस की कमी नहीं महसूस हो रही है। मुझे लगता है कि इससे पहले का शेड्यूल काफी व्यस्त था। मैं यहां पर आया और पांच दिनों तक घर पर रहा। थोड़ी-बहुत ट्रेनिंग कर सका। हमें पता है कि टेस्ट क्रिकेट बहुत ही महत्वपूर्ण है और खासकर, जब आप इंग्लैंड और आयरलैंड में सीरीज खेलने वाले हों।"
केकेआर ने स्क्वाड से रिलीज किया, तो वे न्यूजीलैंड गए, जहां कुछ सेशन तक अभ्यास किया। वे इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी पर बात करते हुए युवा खिलाड़ी ने आगे कहा, "मैं क्राइस्टचर्च गया और वहां पर कुछ दिनों तक ट्रेनिंग की। मुझे वहां पर घास के अच्छे मैदान मिले।"
खबरें और भी
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से मिली सीख: रविंद्र
रचिन रविंद्र ने आगे कहा, क्रिकेट खेलने और उसका प्रशिक्षण लेने से कई फायदे मिलते हैं। आईपीएल में अगर आप हैं, तो उसके भी कई फायदे हैं। आपको अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों से बात करने का मौका मिलता है। वे एक बेहतरीन इंसान हैं, जिन्होंने विदेश में बहुत क्रिकेट खेला है और लॉर्ड्स में शतक लगाया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बहुत शतक लगाया है। आपको विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों से भी बात करने का मौका मिलता है। उन्होंने विदेश में अच्छा प्रदर्शन किया है।