कोहली को आक्रामक शैली बनाए रखने में आनंद आता है, ट्रेविस हेड से विवाद के बाद विराट को मिला इस दिग्गज का साथ
इरफान पठान ने सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस को खास तवज्जो नहीं दी। ...और पढ़ें
-1779537375400_m.webp)
विराट कोहली और ट्रेविस हेड।
HighLights
हैदराबाद ने आरसीबी को दी मात
विराट कोहली ने बनाए 15 रन
कोहली ने हेड से नहीं मिलाया हाथ
नई दिल्ली, पीटीआई। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि शीर्ष स्तर की क्रिकेट में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इस तरह के टकराव स्वाभाविक हैं।
कोहली और हेड के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई। कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को लगातार इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में इस्तेमाल किए जाने का मजाक उड़ाते हुए इशारा किया कि उन्हें मैदान से बाहर रहने के बजाय कुछ गेंदें फेंकनी चाहिए। कोहली जल्द ही 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद हेड ने पलटवार करते हुए उन पर कटाक्ष किया।
इरफान ने जिओ हाटस्टार पर कहा कि विराट कोहली को हमेशा से ही मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की तरह आक्रामक शैली में खेलना, थोड़ी सी नोकझोंक, कड़ी प्रतिस्पर्धा तथा पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलना पसंद है। उन्होंने कहा कि कोहली और हेड के बीच जो कुछ हुआ, ऐसा बेहद दबाव वाले मैचों में होना स्वाभाविक है। विशेष कर तब जबकि दोनों टीम अंक तालिका में महत्वपूर्ण स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हों। यह शीर्ष स्तर के क्रिकेट की प्रतिस्पर्धात्मक भावना का ही एक हिस्सा था।
इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वेंकटेश अय्यर ने प्लेऑफ से पहले आरसीबी के सामने चयन को लेकर दुविधा खड़ी कर दी है। सहवाग चाहते हैं कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ओपनिंग करना जारी रखे। इसके अलावा उन्होंने सुझाव दिया कि फिट हो चुके फिल साल्ट को खराब फार्म में चल रहे जितेश शर्मा की जगह टीम में शामिल किया जाना चाहिए।