Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Virat Kohli IPL Controversies: पहली बार नहीं लड़े हैं विराट कोहली, लंबी है विवादों की लिस्ट; कोच से भी ले चुके हैं पंगा

    Updated: Sat, 23 May 2026 03:47 PM (IST)

    विराट कोहली आईपीएल में अपने आक्रामक रवैये और विवादों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में ट्रेविस हेड से विवाद के अलावा नवीन उल हक, गौतम गंभीर, श्रेयस अय् ...और पढ़ें

    विराट कोहली का है विवादों से पुराना नाता

    विराट कोहली का है विवादों से पुराना नाता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस समय विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुआ विवाद चर्चा में है। आईपीएल-2026 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच में कोहली की हेड से लड़ाई हो गई और उन्होंने मैच के बाद इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया।

    हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब कोहली का आईपीएल में विवाद हुआ हो और वो चर्चा का केंद्र बन गया हो। कोहली अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं और इसी कारण उनके विवादों की फेहरिस्त भी लंबी है। हम आपको आईपीएल में विराट कोहली के बड़े विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    हेड से नहीं मिलाया हाथ

    विराट कोहली का ताजा विवाद आईपीएल-2026 का है। हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेले गए मैच में जब आरसीबी की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तब कोहली और हेड की जुबानी जंग शुरू हो गई। हालांकि, इसमें हेड चुप ही रहे और कोहली लगातार उन्हें उकसाते रहे। ये विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। हैदराबाद ने मैच अपने नाम किया और मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें हाथ मिलाने आईं तो कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया।

    नवीन उल-हक से हुई लड़ाई

    साल 2023 में कोहली का लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक से विवाद हो गया था। आरसीबी की टीम उस समय गेंदबाजी कर रही थी और नवीन क्रीज पर थे। कोहली से उनकी कहासुनी हुई। नवीन के साथ बल्लेबाजी कर रहे अमित मिश्रा ने मामला निपटाने की कोशिश की, लेकिन कोहली उनसे भी भिड़ गए। मैच के बाद हाथ मिलाते हुए समय भी कोहली ने नवीन से कुछ कहा जिसका अफगानी गेंदबाज ने जवाब दिया।

    खबरें और भी

    बात यहीं खत्म नहीं होती। उस समय लखनऊ के मेंटर थे गौतम गंभीर जो इस समय टीम इंडिया के कोच हैं। गंभीर को कोहली का व्यवहार पसंद नहीं आया और वह उनसे भिड़ गए। ये विवाद काफी लंबा चला था।

    गंभीर से लड़ाई

    साल 2013 में भी गंभीर और कोहली का विवाद हुआ था। गंभीर उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। आरसीबी और कोलकाता के बीच मैच चल रहा था। बेंगलुरू में खेले गए इस मैच में कोहली का विकेट लेने के बाद गंभीर और कोलकाता की टीम जश्न मना रही थी। ये कोहली को पसंद नहीं आया और वह गंभीर से उलझ गए। मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों एक दूसरे को मारने को आ गए थे। हालांकि, कोलकाता टीम के बाकी साथियों ने दोनों को अलग किया और मामले को शांत कराया।

    श्रेयस अय्यर को चिढ़ाया

    पिछले साल आईपीएल में कोहली की टीम आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हरा दिया था। इस मैच में कोहली ने अंत तक बल्लेबाजी की थी और जब टीम जीत गई थी तब कोहली ने पंजाब के कप्तान अय्यर को चिढ़ाया था। अय्यर को ये बात पसंद नहीं आई थी और उन्होंने गुस्सा जाहिर कर कोहली को जवाब दिया था।

    सूर्यकुमार को दिखाई आंखें

    कोविड के दौरान साल 2020 में आईपीएल यूएई में खेला गया था। वहां अबू धाबी में आरसीबी का सामना मुंबई इंडियंस से था। मुंबई की टीम मुश्किल में थी और सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी कर उसे जीत दिलाई थी, लेकिन इस पारी के दौरान विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव को जमकर घूरा था और सूर्या ने भी आंखों से आंखे मिलाते हुए जवाब दिया था।

    यह भी पढ़ें- 'ऐसा नहीं होना चाहिए', ट्रेविस हेड के साथ विवाद को लेकर विराट कोहली पर फूटा दिग्गज का गुस्सा; दे डाली नसीहत

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली से विवाद के बीच ट्रेविस हेड की इंस्टा स्टोरी ने चढ़ाया पारा, क्या कहना चाहता है SRH का स्टार बल्लेबाज?