विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ऐसा नहीं होना चाहिए', ट्रेविस हेड के साथ विवाद को लेकर विराट कोहली पर फूटा दिग्गज का गुस्सा; दे डाली नसीहत

Published: Sat, 23 May 2026 02:37 PM (IST)

आईपीएल 2024 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुए विवाद और मैच के बाद हाथ न मिलाने का ...और पढ़ें

ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच हुआ विवाद

ट्रेविस हेड और विराट कोहली के बीच हुआ विवाद

HighLights

  1. विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया

  2. इरफान पठान ने कहा मैदान पर हुआ वहीं छोड़ो

  3. पठान बोले हाथ न मिलाना टाला जा सकता था

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली का शुक्रवार को आईपीएल-2026 में खेले गए मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड से हाथ न मिलाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इसे लेकर उस समय कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने कहा है कि जो मैदान पर हुआ उसे वहीं छोड़ देना चाहिए था।

उप्पल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान कोहली का हेड के साथ विवाद हो गया था। आरसीबी की पारी के दौरान कोहली बार-बार हेड की तरफ इशारा कर रहे थे और उनसे लगातार कुछ कह रहे थे। मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ भी नहीं मिलाया।

विराट को आक्रामक अंदाज पसंद

जब कोहली और हेड के बीच विवाद हुआ तब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान कमेंट्री कर रहे थे। इरफान ने जियोस्टार के शो पर इस मामले पर अपनी बात रखी। इरफान ने कहा, "हां, मैं उस समय कमेंट्री कर रहा था। विराट को उसी अंदाज में खेलना पसंद है जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलते हैं। वह हेड से कह रहे थे कि आओ थोड़ी गेंदबाजी करो, तुम इम्पैक्ट प्लेयर नहीं हो। आमतौर पर हेड इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हैं।"

पठान ने कहा, "कोहली, हेड से कह रहे थे कि थोड़ी गेंदबाजी करो। मैच के बाद जो हुआ मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन मैदान पर जो हुआ वो ठीक है। आप आक्रामकता के साथ खेलना चाहते हो तो खेलो।"

 

हाथ न मिलने पर भी बोले पठान

हालांकि, पठान का मानना है कि कोहली ने जो हाथ न मिलाने वाली हरकत की उसे नजरअंदाज किया जा सकता था। पठान ने कहा, "इसे नजरअंदाज किया जा सकता था।"

दोनों ही टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है और एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। अगर दोबारा इन दोनों टीमों का मुकाबला होता है तो फिर एक बार कोहली पर नजरें रहेंगी कि वह हेड के साथ क्या कैसा व्यवहार करते हैं।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली से विवाद के बीच ट्रेविस हेड की इंस्टा स्टोरी ने चढ़ाया पारा, क्या कहना चाहता है SRH का स्टार बल्लेबाज?

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Play Off Scenario: पंजाब, राजस्थान या कोलकाता? 1 जगह के लिए तीन टीमों में है लड़ाई; जानिए क्या है समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।