IND vs SL: 'तेंदुलकर जैसे दिख रहे हैं', सोनल दिनुशा के लिए BCCI उपाध्यक्ष का पोस्ट हुआ वायरल
श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीता ...और पढ़ें

सोनल दिनुशा और सचिन तेंदुलकर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा की तारीफ करते हुए उन्हें सचिन तेंदुलकर की तरह बताया। शुक्ला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दें कि सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करते हुए काफी प्रभावित किया। कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दिनुशा ने पहली पारी में शतक जमाया और दूसरी पारी में भी एक छोर पर अंगद की तरह डटे रहे। वो शतक के करीब पहुंचे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ चारों पारियों में 80 से ज्यादा रन बनाकर अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया।
युवा श्रीलंकाई बल्लेबाज से प्रभावित होकर राजीव शुक्ला ने पोस्ट किया और उन्हें भविष्य का शानदार टेस्ट क्रिकेटर करार दिया। शुक्ला ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, 'यह सोनल श्रीलंका के लिए शानदार खिलाड़ी है। तेंदुलकर की तरह दिख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार टेस्ट खिलाड़ी बन सकता है।'
This Sonal of Srilanka is an amazing player. Looking like Tendulkar. Can be a wonderful test player in international cricket. @OfficialSLC
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) August 27, 2026
पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज
दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की चारों पारियों में 50+ का स्कोर बनाया है। इसी के साथ सोनल ने इतिहास रच दिया है और खास कारनामा करने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
वैसे, दिनुशा भारत के खिलाफ पहली चार पारियों में 50 या ज्यादा रन बनाने वाले श्रीलंका के पहले जबकि दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बने। दिनुशा से पहले इंग्लैंड के केन बारिंग्टन ने 1959 में ऐसा कारनामा किया था।
भारत के खिलाफ पहली चार पारियों में 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
- डगलस जॉर्डिन (इंग्लैंड, 1932-1934)
- एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज, 1948)
- क्लाइड वालकॉट (वेस्टइंडीज, 1948)
- केन बैरिंग्टन (इंग्लैंड, 1959)
- सोनल दिनुशा (श्रीलंका, 2026)
दिनुशा दूर ले गए मैच
याद दिला दें कि कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत नजर आ रही थी। मगर सोनल दिनुशा ने उम्दा पारी खेलकर भारत से मैच दूरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। खबर लिखे जाने तक सोनल दिनुशा 179 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 88 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे। श्रीलंका ने भारत पर 155 रन की बढ़त बनाई और उसके दो विकेट बाकी हैं।
