विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: 67 साल बाद भारतीय टीम को श्रीलंकाई बल्‍लेबाज ने किया 'शर्मसार', सोनल दिनुशा ने रिकॉर्ड्स बुक में मचाई उथल-पुथल

Updated: Thu, 27 Aug 2026 01:31 PM (IST)

Sonal Dinusha Record: श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ इतिहास रच दिया है। उन्होंने लगातार चार 50+ का स्कोर बनाकर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सोनल दिनुशा

सोनल दिनुशा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए चारों पारियों में 50+ का स्कोर बनाया है। इसी के साथ सोनल ने इतिहास रच दिया है और खास कारनामा करने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 67 सालों बाद ऐसा कारनामा दोहराया है। इन 67 सालों में टीम इंडिया के खिलाफ कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका था। सोनल ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 3 टेस्ट मैच खेले थे लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाया। दिनुशा ने कमाल की बैटिंग की और चार 50+ का स्कोर बनाया, जिसमें दो शतक शामल हैं।

सोनल दिनुशा ने रचा इतिहास

श्रीलंकाई बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ पहली चार पारियों में 50+ का स्कोर बनाया है। ऐसा कारनामा करने वाले वे दुनिया के मात्र पांचवें बल्लेबाज बने हैं। इसके अलावा 1959 के बाद ये कारनामा पहली बार किसी बल्लेबाज ने किया है। उनसे पहले आखिरी बार इंग्लैंड के केन बारिंग्टन ने 1959 में ऐसा कारनामा किया था। अब 67 सालों बाद दिनुशा ने उसी इतिहास को दोहराया है। इसके अलावा वे पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के अपने करियर की पहली चार पारियों में 50+ का स्कोर बनाया हो।

भारत के खिलाफ पहली चार पारियों में 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज-

  • डगलस जॉर्डिन (इंग्लैंड, 1932-1934)
  • एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज, 1948)
  • क्लाइड वालकॉट (वेस्टइंडीज, 1948)
  • केन बैरिंग्टन (इंग्लैंड, 1959)
  • सोनल दिनुशा (श्रीलंका, 2026)

सोनल और केशरा नुवांता ने रचा इतिहास

केशरा नुवांता ने सोनल के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। भारत के खिलाफ श्रीलंका के लिए फॉलोऑन में सातवें या फिर उससे निचले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। लिस्ट में सबसे ऊपर श्रीलंका के ही रोमेश कालूविथारना और चमिंडा वास के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 1997 में 137 रनों की साझेदारी हुई थी।

भारत के खिलाफ 7वें या उससे निचले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (फॉलोऑन में)-

  • रोमेश कालूविथारना और चमिंडा वास - 137 बनाम न्यूजीलैंड, 1997
  • दिनेश चांदीमल और रंगना हेराथ - 116 बनाम इंग्लैंड, 2016
  • सोनल दिनुशा और केशरा नुवांता - 112 बनाम भारत, 2026
  • चमिंडा वास और नुवान कुलसेकरा - 105 बनाम इंग्लैंड, 2006

यह भी पढ़ें- IND vs SL Live Score: मानव सुथार ने भारत को दिलाई राहत की सांस, नुवांता को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह