विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उनकी कहानी खत्म हो चुकी है' भुवी की खराब वापसी पर भड़के अश्विन; करियर को लेकर दी चेतावनी

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:25 PM (IST)

भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय करियर अब समाप्त हो ...और पढ़ें

भुवनेश्वर कुमार-रविचंद्रन अश्विन

भुवनेश्वर कुमार-रविचंद्रन अश्विन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार का इंटरनेशनल करियर अब समाप्त हो चुका है। भुवी ने चार सालों के लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी0 सीरीज में वापसी की थी। इस सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और चार मैचों में सिर्फ एक विकेट ले सके।

न्यूजीलैंड में परिस्थितियां भले ही तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहती हैं लेकिन भुवी वहां की छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर अपनी लाइन और लेंथ हासिल नहीं कर सके। अश्विन का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। उन्होंने ये भी माना कि अनुभवी पेसर के लिए वापसी करने के लगभग सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार पर दिया बयान

अश्विन ने भुवी को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात की। उन्होंने कहा, भुवनेश्वर कुमार अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके। उन्होंने अपनी फॉर्म को साबित नहीं किया। आईपीएल और इस सीरीज में उनके फॉर्म में दिन और रात का अंतर रहा। मुझे लगता है कि उनकी कहानी समाप्त हो चुकी है। ये कहना बहुत मुश्किल है। वे अब कैसे वापसी कर सकते हैं?"

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की थी। बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर उन्होंने कसी हुई बॉलिंग की और 16 मैचों में 28 विकेट चटकाए। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद ही उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, वे उस फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दिखा सके और टी20 सीरीज में 4 मैचों में सिर्फ एक विकेट अपने नाम कर सके।

अश्विन ने भुवनेश्वर को लगाई फटकार

अश्विन ने भुवी के लाइन-लेंथ की जमकर आलोचना की। उनका मानना है कि भुवनेश्वर ने आईपीएल में जिस ऊर्जा और गति के साथ गेंदबाजी की, वैसा इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं कर सके। उन्होंने कहा, "उनके प्रदर्शन और उनके द्वारा दिए गए अतिरिक्त रन को छोड़ दीजिए। सबसे अधिक निराशाजनक क्या रहा? मुझे लगता है कि आईपीएल के मुकाबले उन्होंने यहां पर कम ऊर्जा, कम रनअप और कम गति के साथ गेंदबाजी की। इसलिए मुझे लगता है कि इस सीरीज में वे अपनी प्राइम फॉर्म में नहीं आ सके।"

यह भी पढ़ें- वैष्णवी शर्मा ने वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, प्रतिका रावल को भी हुआ बड़ा फायदा

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या की चोट पर दिया अहम अपडेट, बोले - 'टीम इंडिया में वापसी से पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।