'मेरा टारगेट सभी फॉर्मेट में भारत के लिए खेलना', IPL 2026 के बीच RCB के गेंदबाज ने साफ किए इरादे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने कहा कि उनका सबसे बड़ा मकसद सभी प्रारूप में भारत के लिए खेलना है। ...और पढ़ें

पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
HighLights
सलाम ने 3 मैच में 5 विकेट चटकाए
IPL में कर रहे बेहतरीन गेंदबाजी
LSG के खिलाफ 4 विकेट लिए थे
नई दिल्ली, आइएएनएस। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने कहा कि उनका सबसे बड़ा मकसद सभी प्रारूप में भारत के लिए खेलना है। उन्होंने कहा कि वह मौका मिलने पर देश के लिए किसी भी प्रारूप में योगदान देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
आईपीएल 2026 में आरसीबी की तरफ से खेल रहे रसिख सलाम का प्रदर्शन गेंद से शानदार रहा है। वह तीन मुकाबलों में अब तक पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी भी महज 8.03 का रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध खेले गए मुकाबले में रसिख ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में सिर्फ 24 रन देकर चार विकेट निकाले।
सभी प्रारूप में खेलना है
रसिख ने सोमवार को आरसीबी द्वारा अपने इंटरनेट मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि मैंने आईपीएल या भारत के बारे में सोचकर क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था। मुझे नहीं पता था कि यह सफर मुझे कहां ले जाएगा। हालांकि, अब मेरा लक्ष्य भारत के लिए सभी प्रारूप में खेलना है। मुझे किसी भी प्रारूप में मौका मिलेगा तो मैं योगदान देने के लिए तैयार हूं। मुंबई इंडियंस के विरुद्ध खेले गए इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में ऐंठन से जूझने के बावजूद रसिख ने गेंदबाजी की और 23 रन देकर एक विकेट चटकाया।
𝗦𝗮𝗹𝗮𝗺 𝗥𝗮𝘀𝗶𝗸𝗵 𝗕𝗵𝗮𝗶: 𝗔 𝗦𝗽𝗲𝗹𝗹 𝗼𝗳 𝗖𝗼𝘂𝗿𝗮𝗴𝗲 💪
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 20, 2026
From a small village in Kashmir to the Red Blue and Gold of RCB, the journey wasn’t straightforward. It was all about survival, learning and adapting. And Rasikh isn’t someone who gives up easily. 🫡
Here’s… pic.twitter.com/5dr1CfyLTv
मुझे ओवर पूरा करना है
उन्होंने कहा कि जब मैं गेंदबाजी करने आया तो मुझे क्रैम्प (ऐंठन) हो गए, ऐसा कुछ जो मैंने पहले कभी महसूस नहीं किया था। लगभग हर गेंद के बाद मुझे क्रैम्प हो रहा था। मैं गेंदबाजी करते समय गिर रहा था और मैं ठीक से झुक भी नहीं पा रहा था। मेरा बस यही ख्याल था कि मुझे ओवर पूरा करना है। अगर मैं ऐसा कर पाया, तो टीम बेहतर स्थिति में होगी।
खबरें और भी
आरसीबी के सहायक कोच ओमकार साल्वी ने भी रसिख की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रसिख एक कैरेक्टर हैं। जम्मू और कश्मीर की पहाडि़यों में रहना, वह मुश्किल जिंदगी, क्रिकेट खेलने के लिए लंबे समय तक सफर करना, आप देख सकते हैं कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर कैसे आगे बढ़े हैं। पहली चीज जो मैंने देखी, वह यह थी कि वह प्रतिस्पर्धी थे। इसके साथ ही वह अपनी अप्रोच में रचनात्मक थे। बॉल को दोनों तरफ स्विंग करने के अलावा, उनकी गेंद धीमी थी और टी-20 क्रिकेट को लेकर उसका नजरिया अलग था।