'Hardik Pandya को MI से रिलीज करो, KKR का कप्तान बनाओ...', IPL 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की बड़ी मांग
Michael Vaughan ने सुझाव दिया है कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या को रिलीज कर देना चाहिए और केकेआर का कप्तान बनाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि हार ...और पढ़ें

Hardik Pandya को MI से रिलीज करो, KKR का कप्तान बनाओ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Michael Vaughan on Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बड़ा बयान दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम, प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम ने सीजन में 13 मैच खेलते हुए 9 मैचों में हार का सामना किया है, जिसके बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या को रिलीज करने की मांग तेज हो गई है।
हार्दिक आईपीएल 2024 में दूसरी बार मुंबई के साथ जुड़े थे , जिसके बाद से ना तो टीम का और न उनका परफॉर्मेंस कुछ खास रहा है। मुंबई पिछले तीन सीजन में सिर्फ एक ही बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाई है, जबकि दो बार वो टेबल में सबसे नीचे रही। इसकी वजह से हार्दिक से कप्तानी छीने जाने की नहीं, बल्कि टीम से ही रिलीज करने की मांग उठ रही है।
यह भी पढ़ें- KKR vs MI: 'इससे आप छिप नहीं सकते...', 9वीं हार के बाद Hardik Pandya ने किया सरेंडर; IPL पिचों पर भी उठाए सवाल
दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को लेकर केकेआर-एमआई फ्रेंचाइजी को एक सुझाव दिया है। वॉन चाहते हैं कि MI हार्दिक को रिलीज कर दें और फिर कोलकाता इस ऑलराउंडर को टीम का कप्तान बनाकर अपने साथ जोड़ ले।
'Hardik को Cameron Green से रिप्लेस करो'
क्रिकबज के एक शो पर माइकल वॉन ने कहा, "उन्हें रिलीज करो" और फिर अपना सुझाव जोड़ते हुए कहा, "उसे कैमरन ग्रीन से रिप्लेस करो,"।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा,
"अगर वह कप्तान बने रहना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि वह कप्तानों के नए सेट के साथ रहें। शायद KKR। कोलकाता को नए कप्तान की तलाश होगी। इसलिए ग्रीन-हार्दिक को स्वैप कर दो।”
बता दें कि ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था। ये भी किसी से छिपा नहीं है कि हार्दिक को ट्रेड किया जाएगा तो उन्हें भी भारी भरकम रुपये देकर खरीदना होगा।
हार्दिक के मुंबई जाने के पीछे का तर्क नहीं समझे
वॉन ने ये भी माना कि वह कभी भी हार्दिक के मुंबई वापस जाने के पीछे का तर्क नहीं समझ पाए। हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के साथ दो सफल सीजन बिताए थे, जहां उन्होंने फ्रेंचाइजी को लगातार दो बार फाइनल में पहुंचाया था और उनमें से एक बार तो खिताब भी जीता था। वॉन ने कहा,
खबरें और भी
नहीं। मैंने काफी देख लिया। मैं उसे वापस लाने का कोई लॉजिक नहीं देख पाया। वह गुजरात टाइटंस के साथ अच्छा कर रहा था, वहां अलग खिलाड़ियों और अलग कोच के साथ एक खिताब जीता था। मुझे लगता है मुंबई में बहुत सारे कुक हो गए हैं।
माइकल वॉन
KKR ने प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा
KKR के खिलाफ हार के बाद MI के कप्तान हार्दिक ने माना कि उनकी टीम 20 रन पीछे रह गई और इसी वजह से उन्हें आखिर में नुकसान हुआ।पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक ने कहा, "बैटिंग ग्रुप के तौर पर हम 20 रन कम थे। मुझे लगता है पावरप्ले में हमने काफी विकेट गंवा दिए, लेकिन अगर मैं और तिलक थोड़ी देर और टिक जाते, एक-दो साझेदारी और बनाते और 15-20 रन और जोड़ देते, तो हमारे पास अच्छा मौका होता।"
बता दें कि MI अपना सीजन का आखिरी मैच 24 मई को अपने घर (वानखेड़े स्टेडियम) में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। टीम निश्चित रूप से जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी।
यह भी पढ़ें- KKR vs MI: 'इससे आप छिप नहीं सकते...', 9वीं हार के बाद Hardik Pandya ने किया सरेंडर; IPL पिचों पर भी उठाए सवाल
यह भी पढ़ें- KKR vs MI: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स में मुंबई से भिड़ंत आज