Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs LSG: 'बल्‍लेबाजी में हमसे चूक हुई', बड़ा स्‍कोर बनाने के बावजूद Rishabh Pant ने बैटर्स को ठहराया दोषी

    Updated: Tue, 05 May 2026 08:34 AM (IST)

    लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस से मिली हार के लिए अपनी बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराया। लखनऊ की यह आईपीएल 2026 में सातवीं हार रही। ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत (Pic Credit - IPL.com)

    ऋषभ पंत (Pic Credit - IPL.com)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने की तरह बीत रहा है। रिकॉर्ड कीमत वाले ऋषभ पंत के नेतृत्‍व में एलएसजी को सोमवार को मुंबई इंडियंस के हाथों 8 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी। मौजूदा आईपीएल में एलएसजी की यह सातवीं हार रही।

    लखनऊ ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धार‍ित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने मुंबई के खिलाफ मिली हार के लिए अपने बल्‍लेबाजी विभाग की कमी गिनाई।

    पंत ने क्‍या कहा

    मैच के बाद पंत ने कहा, 'हमने जिस तरह शुरूआत की, उस हिसाब से हमें ज्‍यादा रन बनाने चाहिए थे। मुंबई के गेंदबाजों ने अच्‍छी गेंदबाजी की और वो इस तरह की परिस्थितियों को पहचानते हैं। निश्चित ही हमने 10-15 रन कम बनाए। इस तरह की पिच पर आप गेंदबाजों को दोषी नहीं ठहरा सकते। उन्‍होंने शानदार काम किया। हमें कुछ भाग्‍य की जरूरत है। हमें जीतने के लिए ज्‍यादा प्रयास करने की जरूरत है।'

    प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

    लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम अपने लचर प्रदर्शन के कारण मौजूदा लीग के प्‍लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। एलएसजी की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर है और उसके केवल 4 अंक हैं। लखनऊ ने 9 मैचों में से सात गंवा दिए हैं। अगर उसे प्‍लेऑफ में पहुंचना है तो चमत्‍कार करना होगा।

    खबरें और भी

    'पंत ब्रिगेड' को अपने आने वाले सभी लीग मैच जीतना होंगे। इसके अलावा उसे अन्‍य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 10 मैचों में तीसरी जीत दर्ज करके खुद को प्‍लेऑफ की रेस में बरकरार रखा है। हालांकि, मुंबई की हालत भी बहुत अच्‍छी नहीं हैं। उसे भी प्‍लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने शेष सभी मैच जीतना होंगे।

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG: रोहित शर्मा का 'हिटमैन' वाला कमबैक, मुंबई ने लखनऊ को पटक दर्ज की रिकॉर्ड जीत

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG: 'जय श्री राम', पहला विकेट लेने के बाद मुंबई के गेंदबाज ने दुनिया को दिखाया भावुक नोट; हर तरफ हो रही चर्चा