Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs LSG: 'जय श्री राम', पहला विकेट लेने के बाद मुंबई के गेंदबाज ने दुनिया को दिखाया भावुक नोट; हर तरफ हो रही चर्चा

    Updated: Mon, 04 May 2026 10:14 PM (GMT+05:30)

    मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ अपना पहला आईपीएल विकेट लिया। विकेट लेने के बाद उन्होंने जेब से 'जय श्री राम' लिखा एक भावुक नोट ...और पढ़ें

    रघु शर्मा को मिला पहला आईपीएल विकेट

    रघु शर्मा को मिला पहला आईपीएल विकेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन कई खिलाड़ियों को मौका दिया है। उनमें से ही एक हैं लेग स्पिनर रघु शर्मा जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। आज वानखड़े स्टेडियम में भी वह लखनऊ के खिलाफ खेले और अपना पहला विकेट हासिल किया।

    अपना पहला विकेट हासिल करने के बाद रघु ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली जिस पर एक नोट लिखा था। अब उनके इस नोट की हर तरफ चर्चा हो रही है। रघु ने लखनऊ के खिलाफ चार ओवरों में 36 रन दिए और एक विकेट लिया। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने चार ओवरों में 24 रन दिए थे, लेकिन विकेट नहीं ले पाए थे।

    अक्षत को बनाया पहला शिकार

    रघु ने लखनऊ के अक्षत रघुवंशी को अपना पहला शिकार बनाया। अक्षत भी युवा खिलाड़ी हैं जो आज अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे थे। इस मैच में रघु ने 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षत को कैच आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया। इसके बाद रघु ने जश्न मनाते हुए अपनी जेब से एक पर्ची निकाली जिसमें एक नोट लिखा था। नोट के आखिर में लिखा था, 'जय श्री राम।'

    रघु ने इस पर्ची पर लिखा था, "राधे-राधे। 15 साल के दुखदायी सफर का आज गुरुदेव की कृपा से अंत हो गया। मुंबई इंडियंस शुक्रिया मुझे ये मौका देने के लिए। जय श्री राम।"

    मुंबई की वापसी

    मुंबई ने लखनऊ को पांच विकेट के नुकसान पर 228 रनों पर ही रोक दिया। एक समय लखनऊ आसानी से 250 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन जैसे ही निकोलस पूरन आउट हुए लखनऊ की रनगति धीमी हो गई। पूरन ने 21 गेंदों पर 63 रन बनाए जिसमें एक चौका और आठ छक्के शामिल रहे। मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी के ओवरों में लखनऊ को ज्यादा मौके नहीं दिए जिससे टीम 228 रनों पर ही रुक गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG: कौन हैं अक्षत रघुवंशी? मुंबई के खिलाफ डेब्यू कर पहली गेंद पर जड़ा छक्का; सूर्यवंशी की लिस्ट में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG: निकोलस पूरन के तूफान से दहली मुंबई, छक्कों की बरसात कर हिला दी रिकॉर्ड बुक