MI vs LSG: निकोलस पूरन के तूफान से दहली मुंबई, छक्कों की बरसात कर हिला दी रिकॉर्ड बुक
निकोलस पूरन ने अपनी बल्लेबाजी से वानखेड़े स्टेडियम में तूफान मचा दिया और रिकॉर्ड्स की बरसात कर दी। उनकी पारी ने लखनऊ को मजबूत किया है। ...और पढ़ें
-1777908387289_m.webp)
निकोलस पूरने ने खेली तूफानी पारी
HighLights
निकोलस पूरन ने खेली तूफानी पारी
16 गेंदों पर जमाया अर्धशतक
पूरन ने बरसा दिए रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की है जिससे रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है। पूरन ने मुंबई के घर वानखेड़े स्टेडियम में उसके ही गेंदबाजो को जमकर कूटा।
लखनऊ ने आज उन्हें नंबर-3 पर भेजा था और उन्होंने बताया कि टीम के लिए उन्हें ऊपर भेजना क्यों जरूरी है। आते ही पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी की और छक्कों की बरसात कर दी।
16 गेंदों पर जमाया अर्धशतक
पूरन ने जमकर रन बनाए और महज 16 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। ये आईपीएल में लखनऊ के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। लखनऊ के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी पूरन के नाम है। उन्होंने साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 15 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की थी। इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर भी पूरन ही हैं जिन्होंने पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 और 2024 में मुंबई के खिलाफ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।
पूरन आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 20 गेंदों के अंदर अर्धशतक पूरा करने के मामले मं दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने छह बार 20 गेंदों के भीतर अर्धशतक पूरा किया है। पूरन पांच बार ये काम कर चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी चार बार ये कर चुके हैं।
छक्कों की बरसात
पूरन की पारी का अंत कार्बिन बोश्च ने किया। कार्बिन की गेंद पर नौवें ओवर की पहली गेंद पर पूरन आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना कर एक चौका और आठ छक्के मारे। मिचेल मार्श के साथ मिलकर पूरन ने 94 रनों की साझेदारी की। ये मुंबई के खिलाफ लखनऊ के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर पूरन और केएल राहुल के बीच 2024 में हुई 109 रनों की साझेदारी है।
खबरें और भी
पूरन ने इस पारी में आठ छक्के मारे और इसी के साथ वह एक मैच में लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। 10 छक्कों के साथ क्विंटन डिकॉक इस मामले में पहले नंबर पर हैं। यही डिकॉक इस समय मुंबई के हिस्सा हैं और बेंच पर बैठे हैं।