Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni क्या IPL 2026 से हो जाएंगे बाहर? चोट को लेकर ताजा अपडेट ने बढ़ाई CSK की टेंशन

    Updated: Mon, 04 May 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

    एमएस धोनी की चोट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। धोनी की चोट ने सीएसके की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि चेन्नई को अगला मैच दिल्ली के खिलाफ खेलना है। ...और पढ़ें

    एमएस धोनी

    एमएस धोनी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी के फैंस के लिए इंतजार अब और लंबा होने वाला है। धोनी पिंडली में चोट के कारण आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच में नहीं खेल सके हैं। अब उनकी चोट को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वे अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं।

    धोनी के फैंस के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि उनकी वापसी को लेकर प्रशंसक इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, धोनी दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं की है। इससे तस्वीर साफ होती दिख रही है कि वे डीसी के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। चेन्नई की बात करें, तो टीम का अब तक प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।

    एमएस धोनी दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से बाहर

    अरुण जेटली स्टेडियम में 5 मई को होने वाले मुकाबले में धोनी बाहर हो सकते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने दिल्ली के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं की है। वे फिलहाल पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। कुछ समय पहले सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना था कि धोनी को अभ्यास के दौरान दोबारा से चोट लग गई थी। इस वजह से उनकी वापसी में देरी हो रही है। टीम उनको लेकर सावधानी बरत रही है ताकि पूरे सीजन से बाहर न हो जाएं।

    धोनी ने आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। टीम ने 9 मुकाबले खेल लिए हैं और अब उनके लीग स्टेज के सिर्फ 5 मैच बाकी हैं। इसमें से दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में धोनी खेलते हुए नजर आने वाले नहीं हैं। अब उनकी वापसी को लेकर सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वे इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।

    खबरें और भी

    चेन्नई का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

    पांच बार की विजेता टीम ने अब तक आईपीएल में कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में जीत हासिल की है। वे अंक तालिका में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी मैच में उन्होंने जीत हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदों के जिंदा रखा है। हालांकि, सीएसके के लिए टॉप-4 की राह आसान नहीं होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG मैच से पहले Sachin Tendulkar का बड़ा दिल, लखनऊ के खिलाड़ियों का बनाया दिन- VIDEO

    यह भी पढ़ें- PSL 2026 Video: उधर ट्रॉफी के लिए लड़ रही थी Babar की सेना, इधर स्टैंड्स में फैंस के बीच चले लात-घूसे